{"_id":"62d924fe72e2e555092c31a5","slug":"shamshera-box-office-prediction-ranbir-kapoor-vanni-kapoor-sanjay-dutt-film-colection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shamshera BO Prediction: 'भूल भुलैया 2' को चुनौती देंगे रणबीर कपूर, ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका कर सकती है शमशेरा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shamshera BO Prediction: 'भूल भुलैया 2' को चुनौती देंगे रणबीर कपूर, ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका कर सकती है शमशेरा!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 21 Jul 2022 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म ‘शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर चार साल बाद सिनेमा की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। रणबीर की आखिरी फिल्म संजय दत्त की बायोपिक संजू थी। 'शमशेरा' सीबीएफसी यू/ए सर्टिफिटेक के साथ पास हो गई है। 4000 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का समय 2 घंटे 28 मिनट का बताया जा रहा है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग मंडे को खोल दी गई थी और अभी तक एडवांस बुकिंग के मामले में बहुत जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन करेगी।
2 of 4
शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग करने वाली है। शमशेरा में रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में संजय दत्त का किरदार एक दारोगा का है जिसका नाम है शुद्ध सिंह है। रणबीर कपूर शमशेरा के लीड रोल में हैं और वाणी कपूर ने डांसर सोना का रोल निभाया है।
3 of 4
फिल्म ‘शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बड़ी संख्या में दर्शक इस फिल्म को देखना चाहते हैं। यही वजह है कि एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 2.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'शमशेरा' का पहले दिन का कलेक्शन साल 2022 की अच्छी ओपनिंग फिल्मों में से एक होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म पहले दिन 10 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तभी ये फिल्म सफल अन्य फिल्मों से दौड़ में आगे निकल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शमशेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि यशराज फिल्म्स ने टिकट के दाम भी बहुत नहीं बढ़ाए हैं, जिससे हर शख्स इस फिल्म को देख सके। ऐसे में अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आती है तो वह इससे जुड़ पाएंगे। बता दें कि इससे पहले 'भूल भुलैया 2' को लेकर भी मेकर्स ने एडवांस बुकिंग वाला फॉर्मुला अपनाया था और वह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। अब देखना यह है कि क्या मेकर्स की ये रणनीति रंग ला पाएगी या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।