बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान इन दिनों आमिर खान के साथ आने वाली अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। करीना इसमें फिल्म '3 इडियट्स' के बाद एक बार फिर आमिर खान के साथ स्क्रीन साझा करती हुई दिखाई देने वाली हैं। 11 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म का दोनों सितारे जोरो-शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में यह दोनों सितारे हाल ही में करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में पहुंचे, जहां दोनों ने करण के बहुत सवालों का जवाब दिया। इस दौरान करीना ने भाई रणबीर कपूर की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'शमशेरा' पर भी अपना रिएक्शन दिया। आइए जानते हैं करीना का फिल्म को लेकर क्या मानना है।
Koffee With Karan 7: करण ने करीना से पूछी 'शमशेरा' फ्लॉप होने की वजह, अभिनेत्री बोलीं- सबकी अपनी-अपनी पसंद...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण ने पूछा 'शमशेरा' को लेकर सवाल
अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का प्रमोशन करने करण के शो में पहुंची करीना से होस्ट ने बहुत से सवाल-जवाब किए। इन सवालों में एक सवाल उनके भाई और अभिनेता रणबीर कपूर की कमबैक फिल्म 'शमशेरा' को लेकर था। करण के रणबीर की फिल्म फ्लॉप होने के सवाल पर करीना ने जवाब दिया, 'मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। ऐसे में मैं कैसे शमशेरा के बारे में कुछ भी बोल सकती हूं।'
सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है
अपने भाई रणबीर की फिल्म के बारे में आगे बोलते हुए करीना ने कहा,' जहां तक पसंद आने की बात है बहुत से दर्शकों को शमशेरा बहुत पसंद आ रही है और बहुत से लोगों को नहीं। अब फिल्म को पसंद करना या न करना दर्शकों पर निर्भर करता है। सभी की अपनी पसंद होती है। तो शमशेरा हो या और कोई फिल्म मैं ऐसे कुछ नहीं कह सकती।' बता दें कि करीना ज्यादा जल्दी किसी की बात में नहीं आती हैं। वह हर चीज को बहुत अच्छे से हैंडल कर लेती हैं, जैसा उन्होंने इस केस में किया।
हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है 'लाल सिंह चड्ढा'
बता दें कि फिल्म 'शमशेरा' शादी के बाद रणबीर कपूर की पहली फिल्म थी और इतना ही नहीं इसी फिल्म से उन्होंने पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी भी की थी। लेकिन फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया और यह बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर गई। ऐसे में रणबीर कपूर का कमबैक बिल्कुल फीका साबित हुआ। वहीं अगर बात करीना कपूर और आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की करें तो, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है। साल 1994 में रिलीज हुई 'फॉरेस्ट गम्प' हॉलीवुड की हिट फिल्मों में गिनी जाती है। अब देखना यह होगा कि आमिर इस कहानी से कितना कमाल कर पाते हैं, क्योंकि फिल्म रिलीज से पहले ही इसको बायकॉट करने की मांग उठ रही है।

कमेंट
कमेंट X