Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Shamshera release date Ranbir Kapoor remembered Rishi Kapoor, said- Really I wish that my father was alive and watched the film Shamshera.
{"_id":"62b4bf3fe815fa7c9d15cfbd","slug":"shamshera-release-date-ranbir-kapoor-remembered-rishi-kapoor-said-really-i-wish-that-my-father-was-alive-and-watched-the-film-shamshera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shamshera: ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, बोले- काश पापा 'शमशेरा' देखने के लिए जिंदा होते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shamshera: ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए रणबीर कपूर, बोले- काश पापा 'शमशेरा' देखने के लिए जिंदा होते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता रणबीर कपूर इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। पहली बार किसी फिल्म में उनका इतना रौबदार लुक देखने को मिला है। रणबीर कपूर के करियर की यह पहली एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर का लुक सामने आने के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। यकीनन रणबीर कपूर इससे बेहद खुश होंगे, लेकिन अभिनेता की यह खुशी उनके पिता ऋषि कपूर के बिना अधूरी है। रणबीर को इस बात का दुख है कि उनके पिता यह फिल्म देखने के लिए इस दुनिया में जीवित नहीं हैं।
2 of 4
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने अपने करियर में ज्यादातर सिंपल किरदार ही अदा किए हैं, जिनमें उनकी छवि चॉकलेटी या चुलबुले मस्तमौला लड़के की रही। हालांकि, संजू के बाद यह छवि बदली, लेकिन अब जब वह एक्शन हीरो की छवि बनाने के लिए तैयार हैं, ऐसे में अभिनेता ने अपने पिता को याद किया। उनका मानना है कि अगर ऋषि कपूर जिंदा होते तो रणबीर को शमशेरा लुक में देखकर बेहद खुश होते, क्योंकि वह हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा ऐसे किरदार करे, जो देश भर के दर्शकों से जुड़ सके।
3 of 4
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर
- फोटो : social media
रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर को याद करते हुए कहा, 'काश मेरे पिता इस फिल्म को देखने के लिए जिंदा होते। वह हमेशा अपनी आलोचना के बारे में स्पष्ट रूप से ईमानदार रहे हैं, अगर उन्हें कुछ पसंद आया या फिर कुछ पसंद नहीं आया। खासकर मेरे काम के साथ। यह दुख की बात है कि वह इसे देखने के लिए साथ नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शमशेरा का नया पोस्टर
- फोटो : social media
बात करें शमशेरा की तो फिल्म में रणबीर कपूर 'शमशेरा' डकैत के किरदार में दिखेंगे। वहीं, अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर खूंखार विलेन बनकर आ रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त अंग्रेज जनरल पुलिसकर्मी शुद्ध सिंह के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित 'शमशेरा' 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।