{"_id":"62060475ba13744ebb6cf79b","slug":"shamshera-teaser-ranbir-kapoor-vaani-kapoor-sanjay-dutt-will-release-on-22-july-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shamshera Teaser: खत्म हुआ इंतजार! जारी हुआ फिल्म का टीजर, इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'शमशेरा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shamshera Teaser: खत्म हुआ इंतजार! जारी हुआ फिल्म का टीजर, इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'शमशेरा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शमशेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खत्म हुआ इंतजार! बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शमशेरा' के निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त अभिनीत यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक्शन से भरपूर इस थ्रिलर फिल्म का अपडेट जारी करते हुए, यशराज फिल्म ने ट्विटर पर लिखा, "22 जुलाई को फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। यशराज के 50 साल पूरे हाेने का जश्न केवल 'शमशेरा' के साथ अपनी नजदीकी सिनेमाघरों में मनाएं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।"
2 of 4
शमशेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के रिलीज होने की तारीख के साथ-साथ टीजर भी जारी किया गया है। लगभग एक मिनट के मोनोक्रोमैटिक टीज़र में तीनों अभिनेताओं को हथियारों से घिरे एक मंद रोशनी वाले स्थान के केंद्र में बैठे हुए दिखाया गया है। संजय दत्त हिंदी में कहते हैं, ''ये कहानी उसी की है, जिसने कहा कि किसी की गुलामी अच्छी नहीं, न दूसरों की, न हमारे करीबी लोगों की.'' वाणी कपूर आगे कहती हैं, "यह कहानी उसी की है जिसने अपने पिता की विरासत में आजादी का सपना देखा।"
3 of 4
शमशेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर हमें रणबीर कपूर की एक झलक देखने को मिलती है, जो कहते हैं, "लेकिन कोई भी आपको स्वतंत्रता नहीं देता है। आपको इसे जीतना होगा। करम से डकैत, धर्म से आज़ाद शमशेरा!" हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पहले की रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह स्वतंत्रता पूर्व, भारत के डकैतों की कहानी पर आधारित है। जो टीज़र देखने के बाद सच प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शमशेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म को एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म के रूप में वर्णित किया गया है, जिसमें जाहिर तौर पर रणबीर को बाप और बेटे दोनों के रूप में दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला और रोनित रॉय भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।