{"_id":"62b5ab7872e2e555092c1fdb","slug":"shamshera-trailer-released-sanjay-dutt-said-feeling-uncomfortable-in-the-scene-of-slap-vaani-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shamshera Trailer: वाणी कपूर को थप्पड़ मारने वाले सीन में ऐसा हो गया था संजय दत्त का हाल, अभिनेता ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shamshera Trailer: वाणी कपूर को थप्पड़ मारने वाले सीन में ऐसा हो गया था संजय दत्त का हाल, अभिनेता ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त, वाणी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'अग्निपथ' में कांचा का किरदार निभाने के बाद संजय दत्त अपनी अगली फिल्म 'शमशेरा' में जनरल शुद्ध सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले 'केजीएफ 2' में संजय दत्त ने अधीरा के रोल में खूब सुर्खियां बटोरी थीं और अब इस बात में कोई शक नहीं है कि संजय दत्त ‘शमशेरा’ से फैंस के दिलों में डर पैदा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें संजय दत्त काफी खूंखार भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
'शमशेरा' का ट्रेलर लांच
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म में एक सीन है, जिसमें संजय दत्त अभिनेत्री वाणी कपूर को जोरदार थप्पड़ मारते नजर आएंगे। इतना ही नहीं, वह फिल्म में रणबीर पर भी अत्याचार करते नजर आएंगे। इसके बारे में संजय दत्त ने ट्रेलर इवेंट के दौरान बात की। फिल्म के बारे में बात करते हुए संजय दत्त कहते हैं, 'फिल्मों से हीरो की चमक कभी खत्म नहीं होगी। कुछ समय के लिए इंडस्ट्री वाले ऐसी फिल्में बनाना भूल गए थे, लेकिन अब फिर से भव्य स्टार की फिल्में बननी शुरू हो गई है। अब हीरो और विलेन के बीच टकराव देखने को मिलेगा। जिसे दर्शक हमेशा से पसंद करते रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
'शमशेरा' का ट्रेलर लांच
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर पहली बार संजय दत्त के साथ काम कर रहे हैं। वह संजय दत्त के काफी करीब हैं। उन्होंने संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में काम किया है। इस इवेंट में संजय दत्त ने 'शमशेरा' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा बताया। अभिनेता ने कहा, 'एक सीन में मुझे रणबीर कपूर को हंटर से पीटना था, लेकिन रणबीर इतना प्यारा लड़का है कि उन्हें खुद हंटर मारते नही देख सकता था। इसी तरह एक सीन में मुझे वाणी कपूर को थप्पड़ मारना था, लेकिन उन्हें थप्पड़ मारने में मुझे बड़ी असहजता महसूस हो रही थी। वाणी कह रही थीं, आप रियल में मुझे थप्पड़ मार दो, सीन में जान आ जाएगी। मैंने सोचा अगर मेरा थप्पड़ वाकई में उसको पड़ गया तो उसका क्या हाल होगा?'
4 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ 2' के अधीरा और 'शमशेरा' के शुद्ध सिंह की तुलना पर संजय दत्त ने कहा, केजीएफ 2 का अधीरा बहुत कम बोलता था, कोई भी वार बड़ी ही शांति से और सोच समझकर कर करता था, लेकिन शमशेरा का शुद्र सिंह बहुत ही लाउड है और ज्यादा आक्रामक है। मेरे लिए हमेशा विलेन का किरदार निभाना एक नया रोमांच लेकर आता है। विलेन के किरदार को हमेशा नैतिकता के चश्मे से देखा जाता है और उसके चारों तरफ इसकी तमाम चार दीवार भी होती हैं। बता दें कि 'शमशेरा' 22 जुलाई को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X