फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी जावेद को आधी रात अनजान शख्स ने किया वीडियो कॉल, एक्ट्रेस बोलीं- मैं किसी से डरने वाली नहीं

Mon, 22 Aug 2022 03:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 22 Aug 2022 03:02 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अपने आउटफिट और अनोखे अंदाज के लिए मशहूर उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज के साथ ही अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती है। 

विज्ञापन
Sharp shooter threatened Urfi Javed by sending a video at mid night actress says I am not afraid of anyone
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अपने आउटफिट और अनोखे अंदाज के लिए मशहूर उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज के साथ ही अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। बीते दिनों ओबेद आफ्रीदी की तरफ से की जा रही ब्लैकमेलिंग का खुलासा करते हुए उर्फी ने इंस्टाग्राम पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। हालांकि, उर्फी के पोस्ट के बाद पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें उनके उस पोस्ट के लिए धमकी दी जा रही है। इसी बीच अब उर्फी ने एक बार फिर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Sharp shooter threatened Urfi Javed by sending a video at mid night actress says I am not afraid of anyone
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, उर्फी ने हाल ही  में सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्हें एक बार फिर धमकी मिली है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर चैट्स के कई सारे स्क्रीन शॉट्स और अपना एक वीडियो शेयर किया है। उर्फी ने बताया कि इस बार उन्हें शार्प शूटर का वीडियो भेज धमकाने की कोशिश की गई। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्हें देर रात किसी शख्स का वीडियो कॉल आया। जब उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया तो शख्स ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शार्प शूटर के गिरफ्तार होने का वाडियो शेयर किया। 



Sharp shooter threatened Urfi Javed by sending a video at mid night actress says I am not afraid of anyone
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो को देख उर्फी जावेद ने शख्स से पूछा कि वह कौन है और इतनी रात में वीडियो कॉल क्यों कर रहा है। दरअसल, उर्फी को धमकी देने वाला व्यक्ति उनकी इंस्टा स्टोरी पर लगी तस्वीर को लेकर नाराज था। इतना ही नहीं वह यह भी चाहता था कि उर्फी इंस्टा स्टोरी से उस तस्वीर को हटा दें। लेकिन जब एक्ट्रेस ने ऐसा करने से मना कर दिया तो शख्स ने सेरा (ओबेद की गर्लफ्रेंड) की फोटो हटाने की मांग की। हालांकि, उर्फी ने बिना डरे साफ शब्दों में शख्स को जवाब देते हुे कहा कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं और दोषी को सजा दिलवा कर रहेंगी।



विज्ञापन
विज्ञापन
Sharp shooter threatened Urfi Javed by sending a video at mid night actress says I am not afraid of anyone
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीते दिनों ही उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले ओबेद आफ्रीदी उन्हें वीडियो सेक्स के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। उर्फी ने वह भी बताया कि जब उन्होंने उसकी मांग नहीं मानी तो आरोपी ने उनकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। उर्फी के मुताबिक यह शख्स लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सबके सामने इसका खुलासा किय, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed