फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shefali Shah: अक्षय कुमार से आगे निकलीं शेफाली शाह, एक या दो नहीं इस साल रिलीज हुईं चार फिल्में व सीरीज

Mon, 29 Aug 2022 11:24 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 29 Aug 2022 11:24 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Shefali Shah web series and movies 2022 Delhi Crime Season 2 Human Jalsa And darlings rating in imdb
शेफाली शाह फिल्में और सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

शेफाली शाह बॉलीवुड में कमाल की अभिनेत्री हैं। इनके अभिनय की जितना तारीफ की जाए कम ही है। शेफाली की 'दिल्ली क्राइम 2' रिलीज हो चुकी है। 'दिल्ली क्राइम 1' में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में अभिनेत्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, वहीं अब सीजन 2 में भी शेफाली को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार दिल्ली क्राइम के दोनों सीजन में छाया हुआ है। सीरीज का संपादन इतना बेहतरीन है कि आप इसे बीच में छोड़ ही नहीं पाएंगे। तो चलिए 29 साल से इंडस्ट्री में दर्शकों के दिलों पर राज कर रहीं शेफाली की इस साल रिलीज हुई फिल्मों और सीरीज के बारे में बात करते हैं।

Shefali Shah web series and movies 2022 Delhi Crime Season 2 Human Jalsa And darlings rating in imdb
ह्यूमन - फोटो : सोशल मीडिया

ह्यूमन
जनवरी महीने में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई सीरीज  ह्यूमन मेडिकल ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें अभिनेत्री शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी के साथ विशाल जेठवा, राम कपूर, सीमा बिस्वास, आदित्य श्रीवास्तव और मोहन अगाशे अहम किरदारों में हैं। नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के बाद पहली बार शेफाली शाह एक सशक्त केंद्रीय भूमिका में दिखाई दी थीं। इसमें शेफाली शाह डॉक्टर गौरी नाथ एक ऐसे किरदार को निभाने की पूरी कोशिश करती हैं, जिसके भीतर के जज्बात खत्म हो चुके हैं। इस सीरीज में एक चेहरे पर कई मुखौटे लगाकर जीने वाली एक महिला डॉक्टर का किरदार शेफाली ने बेहतरीन तरीके से निभाया है। आईएमडीबी पर इस सीरीज को 8 की रेटिंग मिली है।

Shefali Shah web series and movies 2022 Delhi Crime Season 2 Human Jalsa And darlings rating in imdb
जलसा फर्स्ट लुक - फोटो : सोशल मीडिया

जलसा
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर कुछ महीनों पहले विद्या बालन, शेफाली शाह रोहिणी हट्टंगड़ी, सूर्या कासिभाटला, मोहम्मद इकबाल खान, मानव कौल और विधात्री बंदी स्टारर फिल्म जलसा रिलीज हुई थी। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के  बीच शेफाली का किरदार दमदार था। विद्या बालन और शेफाली शाह दोनों ही इस फिल्म के मजबूत स्तंभ कहे गए हैं। इसमें शेफाली शाह ने एक हाऊस मेड रुखसाना के किरदार में अलहदा अभिनय किया है। एक तरफ दो बच्चों की मां और दूसरी तरफ एक मानसिक बीमार बच्चे की देखभाल करने वाली मेड, अभिनेत्री की दोनों ही भूमिकाएं अद्भुत रही हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आईएमडीबी ने फिल्म को 6.6 रेटिंग दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shefali Shah web series and movies 2022 Delhi Crime Season 2 Human Jalsa And darlings rating in imdb
फिल्म- डार्लिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

डार्लिंग्स
आलिया भट्ट और शेफाली शाह स्टारर फिल्म कुछ समय पहले ही ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म आलिया और शेफाली दोनों की अदाकारी कमाल की है। लेकिन शेफाली शाह ही बात करें तो उनका असल अभिनय ओटीटी के जमाने में ही देखने को मिल रहा है। ‘दिल्ली क्राइम’ और ‘जलसा’ के बाद वह फिर एक बार अपनी काबिलियत के हिसाब से किरदार पाने में सफल रहीं। शेफाली की डार्लिंग्स को आईएमडीबी ने 6.6 की रेटिंग दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed