फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: बैकलेस ड्रेस में शहनाज गिल का बोल्ड अवतार, फैंस बोले-'आग लगा दी'

Thu, 07 Jul 2022 02:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
shehnaaz gill shares new Photo shoot video in bold look fans goes crazy
शहनाज गिल - फोटो : insta

पंजाब की 'कटरीना कैफ' कही जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल जब बिग बॉस 13 में आईं थीं तब सभी को उनका चुलबुला अंदाज बेहद पसंद आया था और इसी अंदाज की वजह से आज वह लाखों लोगों के दिल की धड़कन हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों और वीडियो से खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने अपने फोटो शूट का नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें शहनाज को ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में देखा जा सकता है। उनका ये सिजलिंग अवतार देखकर फैंस अपनी नजरे नहीं हटा पा रहे हैं और तारीफों के पुल बांधते दिख रहे हैं।

shehnaaz gill shares new Photo shoot video in bold look fans goes crazy
शहनाज गिल - फोटो : insta

लेटेस्ट फोटोशूट वीडियो में शहनाज गिल को  रेड कलर के बैकलेस थाई स्लिट आउटफिट में देखा जा सकता है। उन्होंने बालों को खुला रखते हुए लाइट मेकअप के साथ लुक को सिंपल रखा है। वीडियो में उन्हें कातिलाना अंदाज में पोज देते देखा जा सकता है। फैंस को उनका ये अंदाज कितना पसंद आ रहा है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही घंटो में इस वीडियो पर लाखों लाइक आ चुके हैं और फैंस एक के बाद एक कमेंट करते दिख रहे हैं।

shehnaaz gill shares new Photo shoot video in bold look fans goes crazy
शहनाज गिल - फोटो : insta

शहनाज गिल का ये सिजलिंग लुक देखकर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आग लगा दी'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर आप बेस्ट डिजर्व करती हो, ऐसे ही चमकती रहो। इसी तरह से एक अन्य यूजर्स भी शहनाज की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

विज्ञापन
विज्ञापन
shehnaaz gill shares new Photo shoot video in bold look fans goes crazy
सलमान खान-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें वर्क फ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्दी ही सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आने वाली हैं। बता दें  खबरे ये भी आई थी कि फिल्म का नाम बदलकर 'भाईजान' कर दिया गया है। फिलहाल यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। शहनाज के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और तेलुगू एक्टर वेंकटेश दग्गुबती भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed