फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

54 की उम्र में शेखर सुमन ने किया ऐसा ट्रांस्फॉर्मेशन, शाहरुख और ऋतिक ने भी की तारीफ

Sat, 11 Apr 2020 03:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 11 Apr 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
Shekhar Suman shares his transformation journey at 54 says praised from Shah Rukh Khan and Hrithik Roshan
Shekhar Suman - फोटो : Social Media

बॉलीवुड और टेलीविजन के मशहूर अभिनेता शेखर सुमन ने ऐसा ही कारनामा 54 साल की उम्र में कर दिखाया था। उस वक्त जब वो लोगों के सामने आए तो उन्हें देखकर सभी हैरान रह गए। शेखर की बॉडी की तारीफ शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे फिट एक्टर्स ने भी की थी।

Shekhar Suman shares his transformation journey at 54 says praised from Shah Rukh Khan and Hrithik Roshan
Shekhar Suman - फोटो : Social Media

शेखर सुमन ने अपनी ट्रांस्फॉर्मेशन जर्नी को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। उन्होंने बताया कि कई दिनों तक सोचने के बाद एक दिन उन्होंने अचानक फिटनेस पर ध्यान देने का फैसला किया। शेखर ने बताया कि उन्हें एक म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका मिला, जिसमें उनके साथ ब्रूना अब्दुल्ला थीं। दोनों की उम्र में आधे का अंतर था तो इसलिए शेखर को ब्रूना से मैच करने की जरूरत महसूस हुई।

Shekhar Suman shares his transformation journey at 54 says praised from Shah Rukh Khan and Hrithik Roshan
Shekhar Suman - फोटो : Social Media

शेखर सुमन ने कहा, 'एक दिन मैं बस उठ गया और मैंने कहा कि मुझे अपने सिक्स पैक एब्स, ट्राइसेप्स और बाइसेप्स चाहिए और मैंने वर्कआउट करना शुरू किया। मैं देखना चाहता था कि क्या मैं फिटनेस बना सकता हूं और इसे बनाए रख सकता हूं। मुझे चैलेंज लेना पसंद है। मैंने ये शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैं पूरी ताकत से वर्कआउट कर रहा था। मैंने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की। मैंने उस जिम में जाना शुरू किया जहां सैफ अली खान और अजय देवगन जाया करते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shekhar Suman shares his transformation journey at 54 says praised from Shah Rukh Khan and Hrithik Roshan
shekhar suman

शेखर ने बताया कि जब उनका  ट्रांस्फॉर्मेशन हुआ तो शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने उन्हें फोन करके उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैंने  बहुत से लोगों को प्रेरित किया और लोगों ने मुझे भी प्रेरित किया। शेखर ने कहा कि उन्होंने बॉडी बनाते समय कभी भी स्टेरॉयड के इस्तेमाल नहीं किया।

मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहने के लिए उर्वशी रौतेल ने कॉपी किया सिद्धार्थ मल्होत्रा ट्वीट, कुछ दिन पहले ही मांगी थी मांफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed