बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। परिवार के साथ मस्ती करते शिल्पा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और कुछ वीडियोज भी शेयर किए हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक Yatch में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके हाथ में एक बड़ी मछली भी दिख रही है। पानी से बाहर आने के बाद मछली कुछ समय के बाद ही फड़फड़ाने लगती है जिसके बाद शिल्पा Yatch पर मौजूद एक गार्ड को मछली को दोबारा से पानी में डालने के लिए कहती हैं।
मालदीव में मछली पकड़ते शिल्पा की एक हरकत वीडियो में कैद, ट्रोल हुईं तो देनी पड़ी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी की मछली के साथ इस हरकत को देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। शिल्पा की पोस्ट पर कमेंट कर लोगों ने नाराजगी जताई है। इसके बाद शिल्पा को खुद कमेंट्स का रिप्लाई कर सफाई देनी पड़ी।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- 'मछली पकड़ना कोई आसान काम नहीं है, मेरे बस की बात तो नहीं लेकिन मेरे बेटे ने ढेर सारी मछली पकड़ी। पति राज कुंद्रा के पास पहले से ही बड़ी मछली है।' शिल्पा के वीडियो शेयर करते ही यूजर्स ने इस पोस्ट पर लगातार कई कमेंट्स कर दिए। इसके बाद शिल्पा ने लिखा- 'इंस्टाग्राम के फैंस को बताना चाहती हूं कि मैं एक नॉन वेजिटेरियन हूं लेकिन मैंने इसके साथ कुछ भी नहीं किया है। यह मछली भी खाने लायक नहीं थी। हां मुझे एहसास है मैंने क्या किया है।'
वहीं एक अन्य यूजर का रिप्लाई देते हुए शिल्पा ने लिखा- 'और यह मरी नहीं थी।' वहीं शिल्पा के कमेंट के बाद एक यूजर ने लिखा- 'हिप्पोक्रेट्स! जब जानवरों को बचाने के लिए अवॉर्ड दिया जा रहा था तो आंखों में आंसू थे, आज यह रूप देख लो। शिल्पा कह रही हैं कि मछली मरी नहीं, हुक करने के बाद और पानी में छोड़ने के बाद दोबारा से देखा था क्या कि वह जिंदा या है मर गई। बेहद अपमानजनक है। फिर आपको अवॉर्ड नहीं लेना चाहिए था।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'आपने लगभग आधी मरी हुई अवस्था में मछली को छोड़ा था। आधी मरी हुई स्थिति में पानी में दोबारा छोड़ने का क्या सेंस है?'