फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: राज कुंद्रा ने ट्रोल्स को दिया जवाब, लिखा- कहां हैं आप? बताई मास्क के पीछे छुपे रहने की असली वजह

Tue, 18 Oct 2022 12:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 18 Oct 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Epic Message for Trollers on Social Media Goes Viral
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। बता दें कि पिछले साल पोर्नाेग्राफी मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था, तभी से वह ट्रोल्स के निशाने पर बने हुए हैं। बेल पर बाहर आने के बाद भी सोशल मीडिया यूजर्स उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे में राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया के जरिए ही ट्रोल्स पर निशाना साधा है।

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Epic Message for Trollers on Social Media Goes Viral
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज ने सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के बारें में पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "ट्रोल्स, कहां हैं आप? धीरे-धीरे गायब हो रहे हो, प्लीज मुझे छोड़कर मत जाइए।" हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें इस पर भी ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "जब तक आप गन्दी आदत नहीं छोड़ेंगे तब तक आपको, लोग आइना दिखाते रहेंगे। आप चिंता न करें।" वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें सपोर्ट करते हुए अपना साइड रखने की सलाह दे रहे हैं।



कैप्टन अमेरिका के अगले पार्ट में नजर आएंगे ये दिग्गज अभिनेता, निभाएंगे एंटी-हीरो किरदार

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Epic Message for Trollers on Social Media Goes Viral
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, राज कुंद्रा यहीं नहीं रुके। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए मास्क के पीछे रहने की वजह भी बताई। बता दें कि चाहे गणेश पूजा हो या करवा चौथ, राज कुंद्रा जेल से बाहर आने के बाद से ही मीडिया के सामने हमेशा मास्क लगाए ही नजर आते हैं। अब इसका कारण बताते हुए राज कुंद्रा ने लिखा, "मैं जनता से अपना चेहरा नहीं छुपाता, बल्कि मैं मीडिया को मेरे तक आने का एक्सेस नहीं देना चाहता। मीडिया ट्रायल के बाद मैं जिस दौर से गुजरा हूं, उसे समझना इतना मुश्किल नहीं है।"



विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का पहला शेड्यूल पूरा, एक्टर ने साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Epic Message for Trollers on Social Media Goes Viral
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुंद्रा को बीते साल 19 जुलाई को उनके कर्मचारी रेयान थोर्प के साथ पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने मीडिया को बताया था कि वह इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं। राज कुंद्रा और रेयान थोर्प को पिछले साल 19 सितंबर को जमानत मिली थी। हाल ही में, उन्होंने किला अदालत के समक्ष एक निर्वहन आवेदन दायर किया और दावा किया कि वह निर्दोष हैं और अभियोजन पक्ष द्वारा आरोपित अश्लील या अश्लील सामग्री की शूटिंग से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

हाथों में इंजेक्शन थामे 'भेड़िया' को लाइन पर लाएंगी कृति सेनन, सामने आया अभिनेत्री का धांसू लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed