{"_id":"5ab10e464f1c1bc1758b6815","slug":"shraddha-srinath-bollywood-debut-in-tigmanshu-dhulia-film-milan-talkies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तिग्मांशु धूलिया की इस फिल्म की शूटिंग शुरू, अली फजल के साथ रोमांस करेंगी साउथ की ये एक्ट्रेस ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तिग्मांशु धूलिया की इस फिल्म की शूटिंग शुरू, अली फजल के साथ रोमांस करेंगी साउथ की ये एक्ट्रेस
Wed, 21 Mar 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Milan Talkies
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘पान सिंह तोमर’,‘साहब बीवी और गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर दी है। इस फिल्म में अली फजल के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रद्धा श्रीनाथ रोमांस करेंगी। श्रद्धा इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
2 of 4
Milan Talkies
फिल्म में अली फजल, श्रद्धा श्रीनाथ, ऋचा सिन्हा और दीपराज राणा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए तिग्मांशु ने कहा कि, ‘मिलन टॉकीज के पहले दिन का पहली शूटिंग शुरू हो गई है। मैं दर्शकों के सामने एक नई कहानी को लाने को लेकर बहुत ही उत्साहित हूं। बहुत सारी चीजें अभी बात करने के लिए होंगी जिसे हम बाद में इस यात्रा के दौरान बताएंगे।’
3 of 4
Milan Talkies
इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ भी इस प्रोजेक्ट से जुड़कर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। श्रद्धा इस फिल्म में अली फजल के अपोजिट नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ali fazal
वहीं, इस फिल्म के अभिनेता अली फजल ने कहा कि, ‘ये पहले दिन का शूट है और मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं ‘मिलन टॉकीज’ को ज्वाइन करने को लेकर क्योंकि ये मेरे शहर में ही शूट हो रही है। ‘मिलन टॉकीज’ में आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा और सिकंदर खेर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।