फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shreyas-Deepti: कॉलेज की सेक्रेटरी को दिल दे बैठे थे श्रेयस, चार दिन में ही शादी के लिए किया था प्रपोज

Sat, 31 Dec 2022 11:18 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 31 Dec 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
shreyas talpade Deepti talpade wedding anniversary know about couple love story
श्रेयस-दीप्ति - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस तलपड़े हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में कॉमेडी किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपनी कॉमेडी से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी कॉमिक टाइमिंग लोगों को काफी पसंद आती है। श्रेयस तलपड़े ने आज ही के दिन दीप्ति तलपड़े से शादी की थी। श्रेयस और दीप्ति की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। दरअसल उनको कॉलेज के फेस्ट में बुलाया गया और वहां वह उसी कॉलेज की सेक्रेटरी को दिल दे बैठे थे। आज वही कॉलेज सेक्रेटरी श्रेयस की लाइफ की सेक्रेटरी यानि उनकी पत्नी हैं।

shreyas talpade Deepti talpade wedding anniversary know about couple love story
श्रेयस-दीप्ति - फोटो : सोशल मीडिया

बात साल 2000 की है जब श्रेयस को कॉलेज के एक फेस्ट में बुलाया गया था। कॉलेज के उसी फेस्टिवल में दीप्ति सेक्रेटरी थीं। श्रेयस ने दीप्ति को देखा और दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। आंखें चार होने के के चार दिन बाद ही श्रेयस ने दिप्ति को प्रपोज कर दिया था। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2004 में दोनों ने शादी कर ली।


इसे भी पढ़ें- Rishabh Pant: ऋषभ पंत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर, कहा- पूरे हिंदुस्तान की...
 
shreyas talpade Deepti talpade wedding anniversary know about couple love story
श्रेयस-दीप्ति - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस ने फिल्म इकबाल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को निर्देशक नागेश कुकुनूर ने निर्देशित किया था। शूटिंग शुरू होने से तीन दिन पहले ही श्रेयस ने अपनी शादी के लिए छुट्टी मांगी थी। इस पर निर्देशक नागेश ने उसने कहा कि शादी कैंसिल कर दें। हालांकि तब तब कार्ड बंट चुके थे। ऐसे में निर्देशक नागेश ने सोचा कि अपनी ये डेब्यू कर रहा है, ऐसे में दुनिया के सामने यह आना कि वह शादीशुदा हैं ये सामने आना सही नहीं रहता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shreyas talpade Deepti talpade wedding anniversary know about couple love story
श्रेयस-दीप्ति - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस ने डायरेक्टर को यकीन दिलाया कि वो शादी की बात किसी को नहीं बताएंगे, तब जाकर एक दिन की छुट्टी मिली। शादी के 14 साल बाद 4 मई 2018 में श्रेयस और दीप्ति सरोगेसी की मदद से बेटी आद्या के पेरेंट्स बने।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed