फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Drugs Case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं श्वेता कुमारी, NCB ने होटल में छापामारी कर पकड़ा था

Thu, 07 Jan 2021 02:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 07 Jan 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Shwetha Kumari has been sent to 14 day judicial custody In A Drug Case
श्वेता कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम

कन्नड़ अभिनेत्री श्वेता कुमारी को मुंबई की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बीते शनिवार को एनसीबी ने मुंबई के मीरा रोड स्थित एक होटल में छापामारी की थी। इस दौरान टीम ने टॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता को हिरासत में लिया था। 

Shwetha Kumari has been sent to 14 day judicial custody In A Drug Case
श्वेता कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते सोमवार को श्वेता से दिन भर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। श्वेता से ये पूछताछ 400 ग्राम एमडी के मामले में की जा रहा थी। एक्ट्रेस को अरेस्ट करने के दौरान एनसीबी ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया था कि ड्रग सप्लायर सईद फरार है। 

 
Shwetha Kumari has been sent to 14 day judicial custody In A Drug Case
श्वेता कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम

छापामारी के दौरान एनसीबी की टीम ने श्वेता के अलावा ड्रग पैडलर चांद मोहम्मद को रंगे हाथों पकड़ लिया था जबकि ड्रग सप्लायर साईद वहां से फरार हो गया था। इस अभियान में एनसीबी ने 400 ग्राम एमडी के साथ करीब 8-10 रुपये का कैश भी जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shwetha Kumari has been sent to 14 day judicial custody In A Drug Case
श्वेता कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री श्वेता कुमारी का फिल्मी करियर बेहद संक्षिप्त बताया जाता है। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया है। वह ज्यादातर सहायक कलाकार के तौर पर ही नजर आई हैं। अब एनसीबी श्वेता से इस मामले से जुड़े और लोगों के नाम जानने की कोशिश करेगी। 

विज्ञापन
Shwetha Kumari has been sent to 14 day judicial custody In A Drug Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से छापामारी जारी
14 जून, 2020 के दिन बॉलीवुड अभिनेता सुशांत के आत्महत्या मामले से जुड़े ड्रग के सिलसिले में अब तक कुल 30 मामलों में 92 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एनसीबी ने साल 2017 में 30 मामले दर्ज किए गए, लेकिन केवल 38 आरोपियों की गिरफ्तारियां हुईं। इसी तरह साल 2018 में 25 मामले दर्ज किए गए और 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed