फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moose Wala Case: कौन हैं अफसाना खान? सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में फंसने से पहले इन विवादों से जुड़ा नाम

Wed, 26 Oct 2022 10:04 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 26 Oct 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder case NIA interrogation singer afsana khan know about her career and controversy
अफसाना खान, सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बीते दिन एक बड़ा अपडेट सामने आया। इस हत्याकांड में एनआईए सख्ती से जांच कर रही है और अब जांच की आंच मूसेवाला की मुंहबोली बहन और सिंगर अफसाना खान तक पहुंच गई है। मंगलवार को अफसाना से एनआईए ने लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की। एनआईए की टीम को शक है कि सिद्धू की हत्या में अफसाना खान की भूमिका हो सकती है। इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर अफसाना खान एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं, जो पहले भी विवादों में रह चुकी हैं। आइए आज आपको अफसाना खान के बारे में बताते हैं। 

loader


 

Sidhu Moose Wala murder case NIA interrogation singer afsana khan know about her career and controversy
अफसाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं अफसाना खान?
अफसाना खान पंजाब की मशहूर सिंगर हैं, जिसका जन्म 13 जून 1994 को पंजाब के श्री  मुक्तसर साहिब के बादल गांव में हुआ था। अफसाना का परिवार संगीत से जुड़ा हुआ है। उनके दादा पिता और भाई भी संगीतकार हैं, जिस वजह से स्कूल के दिनों से ही अफसाना का ध्यान भी संगीत में रहा है। वह बचपन से ही संगीत में रुचि रखती आई हैं।

Asin Birthday: पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा गई थीं असिन, फिर अचानक कह दिया सिनेमाई दुनिया को अलविदा
विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder case NIA interrogation singer afsana khan know about her career and controversy
अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
करियर की ऐसे हुई शुरुआत
कई सिंगर्स की तरह अफसाना ने भी अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो से की थी। वह साल 2012 में सिंगिंग रियलिटी शो 'वॉइस ऑफ पंजाब सीजन 3' में नजर आई थीं। इस शो में वह टॉप 5 तक पहुंची थीं। इसके बाद वह 'राइजिंग स्टार' नाम के रियलिटी शो का हिस्सा भी रहीं, जिसके बाद अफसाना की पॉपलैरिटी बढ़ने लगी। उन्हें बतौर सिंगर 'जट्टा सारेम वे तू ढाक्का करदे' गाने से लोकप्रियता मिली थी।

Aayush Sharma: जब सलमान से अर्पिता का हाथ मांगने में छूट गए थे आयुष शर्मा के पसीने, खुद बताया था पूरा वाकया
Sidhu Moose Wala murder case NIA interrogation singer afsana khan know about her career and controversy
अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
विवादों से है गहरा नाता
अफसाना खान का विवादों से गहरा नाता है। अफसाना के खिलाफ साल 2020 में शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें सिंगर पर आरोप था कि उन्होंने सरकारी स्कूल में छात्रों के सामने विवादित गाना गाया था। इस घटना के बाद अफसाना को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं, जब वह 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रहीं, तब भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा था। शो के दौरान एक बार अफसाना खुद को मारती दिखी थीं, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed