फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Simi Garewal shares unseen BTS clip of rendezvous talk show when Abhishek calling her aunty Oprah

Instagram: जब सिमी ग्रेवाल को अभिषेक बच्चन ने कहा था आंटी, एक्ट्रेस ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Wed, 09 Feb 2022 11:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 09 Feb 2022 11:37 PM IST
सार

अभिषेक बच्चन साल 2003 में अभिनेत्री सिमी गरेवाल के टॉक शो सिमी गरेवाल के साथ रेंडीजवस में दिखाई दिए थे। शो में अभिषेक यह तय नहीं कर पा रहे थे कि सिमी को क्या कहें। ऐसे में वह उन्हें सिमी आंटी कहकर बुलाते हैं।

विज्ञापन
Simi Garewal shares unseen BTS clip of rendezvous talk show when Abhishek calling her aunty Oprah
सिमी ग्रेवाल, अभिषेक बच्चन - फोटो : insta

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल सोशल मीडिया अपने टॉक शो रेंडीजवस की कई वीडियो क्लिप शेयर करती रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर सिमी गरेवाल ने इस टॉक शो का एक और बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अभिषेक बच्चन से बात करती नजर आ रही हैं। अभिनेता अभिषेक बच्चन साल 2003 में अभिनेत्री सिमी गरेवाल के टॉक शो सिमी गरेवाल के साथ रेंडीजवस में दिखाई दिए थे। शो में अभिषेक यह तय नहीं कर पा रहे थे कि सिमी को क्या कहें। ऐसे में वह उन्हें सिमी आंटी कहकर बुलाते हैं।

विज्ञापन

जब अभिषेक बच्चन ने कहा सिमी आंटी-
वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉक शो के दौरान अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल और अभिषेक बच्चन आमने सामने बैठे हुए हैं। तभी अभिषेक बच्चन को साउंड चेक के लिए 'कुछ' कहने के लिए कहा गया। अभिषेक ने जवाब दिया, "कुछ।" और यह सुनते ही सब हंस पड़ते हैं। इसके बाद अभिषेक आगे कहते हैं, "क्या आपको इससे ज्यादा जरूरी कुछ चाहिए?" जब सिमी ग्रेवाल उनसे कुछ लाइन कहने के लिए कहती हैं, तो अभिषेक बच्चन कहते हैं, "हाय। मैं अभिषेक बच्चन हूं और आप देख रहे हैं" इतना कहते ही वह टॉक शो के नाम  जानने के लिए सिमी  ग्रेवाल को देखने लगते हैं और फिर एक्ट्रेस "सिमी गरेवाल के साथ शो रेंडीज़वस" कहकर उनकी मदद करती हैं। इसके बाद अभिषेक कहते हैं, "सिमी आंटी के साथ मुलाकात"।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Simi Garewal (@simigarewalofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

Simi Garewal shares unseen BTS clip of rendezvous talk show when Abhishek calling her aunty Oprah
सिमी ग्रेवाल, अभिषेक बच्चन - फोटो : insta

सिमी ने उनसे कहती हैं, "नहीं, तुम मुझे 'आंटी' नहीं बुला रहे हो।" हैरान अभिषेक ने उनसे पूछते हैं, "मैं आपको क्या बुलाऊं?" जब सिमी ने उनसे फिर पूछा कि वह उन्हें क्या बुलाएंगे, तो अभिषेक ने जवाब दिया, "ओपरा (विनफ्रे)।" एक बार फिर से सब हंसने लगते हैं। इस क्लिप क्लिप को साझा करते हुए सिमी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मेरे पसंदीदा रेंडीज़वस पल। अभिषेक बच्चन। इस पोस्ट पर कोरियोग्राफर फराह खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है तो वहीं अभिषेक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "थैंक यू सिमी आंटी... सॉरी, ओपरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed