बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के निधन की खबरों के बाद उनकी मौत से जुड़े कारणों पर कई सवाल उठ रहे हैं। पहले उनकी मौत की वजह को कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा था लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई है।
5 साल पहले के इस संयोग से है श्रीदेवी का कनेक्शन, बाथटब में हुआ था वो हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉरेंसिक रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण एक्सिडेंटल ड्रोनिंग बताया गया है और साथ ही यह भी बताया गया है कि उनकी मौत दिल की बीमारी की वजह से नहीं हुई है। श्रीदेवी की मौत के बाद अब एक्ट्रेस और एंकर सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया है।
सिमी ग्रेवाल ने श्रीदेवी और हॉलीवुड एक्ट्रेस व्हिटनी हाउस्टन की तुलना करते हुए लिखा, 'श्रीदेवी और व्हिटनी हाउस्टन की मौत के बीच एक अजीब समानता है'। बता दें कि, व्हिटनी हाउस्टन अमेरिका की एक मशहूर पॉप सिंगर थीं। 11 फरवरी, 2012 को व्हिटनी हाउस्टन बेवर्ली हिल्स में एक होटल में मृत मिलीं थीं। व्हिटनी की मौत पर लॉस एंजिल्स द्वारा जारी की गई आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी मौत डूबने की वजह से हुई और उनकी मौत के पीछे किसी तरह की आपराधिक साजिश के संकेत नहीं थे।
Uncanny similarities in the death of #Sridevi and Whitney Houston..
इसे शायद नियति का संयोग ही कहेंगे कि 1963 में श्रीदेवी (13 अगस्त) से महज 4 दिन पहले 9 अगस्त को जन्मीं व्हिटनी ह्यूस्टन की मौत भी नशे के दौरान बाथटब में डूबने से हुई थी। श्रीदेवी ने जहां 24 फरवरी को अंतिम सांस ली, वहीं अमेरिकी पॉप सितारा ने 11 फरवरी (2012) को दुनिया को अलविदा कहा।