{"_id":"5c2ddda8bdec2256b110a278","slug":"simmba-is-first-film-of-rohit-shetty-in-100-crore-club","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सिम्बा' बनी 100 करोड़ी, रोहित शेट्टी ने फिल्म जगत में सबसे पहले बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सिम्बा' बनी 100 करोड़ी, रोहित शेट्टी ने फिल्म जगत में सबसे पहले बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 03 Jan 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिंबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह की बीते साल 28 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म सिम्बा ने वाकई में कमाल कर दिया है। फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर रोहित शेट्टी के लिए नया इतिहास रच दिया है। गौरतलब है कि रोहित ने कई फिल्में बनाई हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उनकी यह ये 8वीं लगातार फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। इस उपलब्धि का श्रेय रणवीर सिंह को भी जाता है।
Trending Videos
2 of 5
simmba
बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में ये पहली बार है जब किसी डायरेक्टर की 8 फिल्में लगातार 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हुई हो। दरअसल, सिम्बा को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और हफ्ता खत्म होने से पहले फिल्म ने 124 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। रोहित ने ज्यादातर फिल्में एक्टर अजय देवगन के साथ की है और सिम्बा फिल्म सिंघम के आगे की कहानी को पेश करती हैं। सिम्बा में अजय देवगन का कैमियो रोल है जिसकी खूब तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
rohit shetty
वहीं, ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, रोहित शेट्टी 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्में देने वाले निर्देशक बन गए हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान लीड रोल में नजर आई हैं। यह सारा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। उन्होंने केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर में आते हैं और उनकी सभी फिल्मों में गाड़ियों के एक से एक स्टंट देखने को मिलते हैं। उन्होंने गोलमाल से लेकर सिंघम तक में बहुत खतरनाक स्टंट दर्शकों के लिए पेश किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
rohit shetty
आखिर में आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की फिल्में कमाल करती हैं। रोहित ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी दो फिल्में चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले डायरेक्ट की है। बता दें कि दोनों ही फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X