फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Simone Singh: कभी दिल्ली के एक टीवी चैनल में नौकरी करती थीं सिमोन, 'हिना' सीरियल से घर-घर में हुईं मशहूर

Thu, 10 Nov 2022 08:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 10 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Simone Singh birthday know about actress movies and tv shows
सिमोन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी कलाकार की पहचान उसके अभिनय से होती है। सितारे अपने अभिनय के दम पर ही फिल्म इंटस्ट्री में राज करते हैं। टीवी सीरियल सी हॉक्स से अपने करियर की शुरूआत करने वाली सिमोन सिंह आपको याद हैं। वही जो फिल्म कभी खुशी कभी गम में काजोल की सहेली रुखसार के किरदार में थीं। सिमोन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं-

Simone Singh birthday know about actress movies and tv shows
सिमोन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सिमोन सिंह का जन्म जमशेदपुर में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई भी यहीं से हुई है। सिमोन ने आर्ट में डिग्री हासिल की। डिग्री लेने के बाद उन्होंने दिल्ली के एक टीवी चैनल में काफी समय तक काम किया। कहा जाता है सिमोन एक बार अपनी दोस्त से मिलने मुंबई गई थी। वहीं पर एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन चल रहे थे। सिमोन भी ऑडिशन के लिए पहुंचीं। उस ऑडिशन में सिमोन अपना पोर्टफोलियो रखकर चलीं गईं। 


इसे भी पढ़ें- HIT 2 Teaser: यूट्यूब ने हटाया अदिवि शेष की 'हिट 2' का टीजर, एक्टर बोले- मुझे इसकी पूरी उम्मीद थी
 
Simone Singh birthday know about actress movies and tv shows
सिमोन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय के बाद प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें कॉल किया और उन्हें एक अंग्रेजी कार्यक्रम 'अ मंथ फुल ऑफ स्काई' में काम करने के लिए बुलाया। उसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' में काम करके सभी का दिल जीत लिया। इस शो के बाद वह टीवी शो 'हिना' में नजर आईं। इस शो से उनको घर-घर में पहचान मिली। लोग सिमोन को आज हिना के नाम से जानते हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में आई सीरियल कशिश में पिया का रोल निभाया। इनके अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Simone Singh birthday know about actress movies and tv shows
सिमोन सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

सिमोन ने अब तक बॉलीवुड में तकरीबन 21 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सिमोन सिंह बॉलीवुड फिल्म कभी खुशी कभी गम में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री काजोल की सहेली का रोल निभाया था। फिल्म कभी अलविदा न कहना में सिमोन ने अतिथि का रोल निभाया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म सिमोना सिंह ने सिंह ने अभिषेक बच्चन की कॉलेज फ्रेंड का रोल निभाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed