सब्सक्राइब करें

Chinmayi Sripada: सिंगर चिन्मयी और निर्देशक राहुल के घर गूंजी किलकारियां, पोस्ट शेयर कर बताए जुड़वा बच्चों के नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 22 Jun 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
Singer Chinmayi Sripada and director Rahul Ravindran welcome twins, share good news on social media
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा अपने पति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर सिंगर चिन्मयी श्रीपादा पिछले काफी समय से अपना प्रेग्नेंसी फेस एंजॉय कर रही थीं। अब उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी हैं। इसके साथ ही चिन्मयी ने अपने बच्चों के नाम भी बताए हैं, जिसके बाद से उन्हें फैंस और दोस्त बधाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में ये भी बताया कि वह सरोगेसी से मां नहीं बनी हैं।

Trending Videos
Singer Chinmayi Sripada and director Rahul Ravindran welcome twins, share good news on social media
चिन्मयी श्रीपादा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सिंगर चिन्मयी श्रीपादा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके बच्चों का हाथ उनके हाथ में नजर आ रहा है। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'द्रिपता और शरवस, हमारा यूनिवर्स हैं।' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं, ऐसे में किसी के भी मैसेज का रिप्लाई नहीं दे पाईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chinmayi Sripada (@chinmayisripaada)

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Chinmayi Sripada and director Rahul Ravindran welcome twins, share good news on social media
चिन्मयी श्रीपादा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा सिंगर ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मुझे उन लोगों को बहुत प्यार आ रहा है, जो मुझे मैसेज करके पूछ रहे हैं कि क्या मैंने सरोगेसी की मदद से अपने बच्चों को इस दुनिया में लाया है, क्योंकि मैंने खुद की प्रेग्नेंसी के दौरान फोटो नहीं अपलोड की। उस दौरान में खुद को प्रोटेक्ट कर रही थी, सिर्फ मेरे करीबी ये बात जानते थे। मैं हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ, फ्रेंड सर्कल औऱ फैमिली को रिजर्व रखूंगी। मैं अपने बच्चों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करूंगी। और बता दूं कि मैंने अपनी सर्जरी के दौरान भजन गाया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chinmayi Sripada (@chinmayisripaada)

Singer Chinmayi Sripada and director Rahul Ravindran welcome twins, share good news on social media
चिन्मयी और राहुल रविंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि चिन्मयी और राहुल रविंद्रन साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं, अब आठ साल बाद दोनों ने अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत इस दुनिया में किया है। चिन्मयी ने 'मन मस्त मग्न', 'तितली', 'मैं रंग शरबतों का' जैसे की बॉलीवुड गाने भी गाए हैं। वहीं, वह साउथ इंडस्ट्री की भी जानी मानी सिंगर हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed