फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला की हत्या को मीका ने बताया शर्मनाक, बोले- पंजाबी होने पर शर्म आती है

Mon, 30 May 2022 06:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 30 May 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
Singer sidhu moose wala mika singh called singer murder shameful says i am feeling ashamed to be a punjabi
मीका सिंह, सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। सिद्धू एक मशहूर गायक थे और उनके जाने से फैंस से लेकर सेलेब्स तक दुख में हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स ने सिद्धू की हत्या पर दुख व्यक्त किया है और अब सिंगर मीका सिंह ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को शर्मनाक बताया है। 

Singer sidhu moose wala mika singh called singer murder shameful says i am feeling ashamed to be a punjabi
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें मीका और सिद्धू एक साथ दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर किसी पार्टी की है, जिसमें दोनों खाने के टेबल पर एक साथ बैठे हुए हैं। इस तस्वीर के साथ मीका सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे पंजाबी होने पर गर्व है, लेकिन आज मुझे यही बात कहते हुए शर्म महसूस हो रही है। 28 साल का एक यंग प्रतिभाशाली लड़का, जो इतना पॉपुलर था, उसका फ्यूचर ब्राइट था, लेकिन उसे पंजाब में ही पंजाबियों ने मार दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी प्रार्थना उसके परिवार के साथ है। मैं पंजाब सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। यह दिल तोड़ देने वाला है।'

View this post on Instagram

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

Singer sidhu moose wala mika singh called singer murder shameful says i am feeling ashamed to be a punjabi
मानसा में अपनी हवेली के सामने सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram

मीका ने दूसरे पोस्ट में इस मौके का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में मीका सिंह अपने फैंस की मुलाकात सिद्धू से करवाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ मीका सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'मिस यू भाई। आप बहुत जल्दी चले गए। आपने जो नाम, फेम और इज्जत कमाई है, लोग उसे हमेशा याद करेंगे। इसके साथ ही सब आपके सभी हिट रिकॉर्ड्स भी याद करेंगे। आपने जो कुछ बनाया है, उसे हम सब कभी नहीं भूलेंगे। मैं और आपके फैंस हमेशा आपकी हिट लाइन्स को याद करेंगे। रब उनकी आत्मा को शांति दे और अपने चरणों में उन्हें पनाह दे। सतनाम वाहेगुरु।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer sidhu moose wala mika singh called singer murder shameful says i am feeling ashamed to be a punjabi
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

बता दें कि गायक सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दिए थे। उन्हें बतौर एक्टर भी फिल्मों में काम किया था। वह शानदार अभिनेता भी थे। वह  मूसा जट, यस आई एम स्टूडेंट और जट्ट दा मुकाबला जैसी पंजाबी फिल्मों में नजर आए थे और इन फिल्मों में सिद्धू के काम को खूब पसंद किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed