{"_id":"619887e4eb0035345f30bb92","slug":"sister-in-law-parnalekha-paul-welcomes-rajkumar-rao-to-the-family-through-an-adorable-instagram-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Patralekha Marriage: पत्रलेखा की बहन ने ऐसे किया जीजा राजकुमार राव का स्वागत, लिखी यह खूबसूरत बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajkummar Patralekha Marriage: पत्रलेखा की बहन ने ऐसे किया जीजा राजकुमार राव का स्वागत, लिखी यह खूबसूरत बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पर्णलेखा ने साझा की राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी की तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा की शादी के बाद उनकी बहन पर्णलेखा ने अपने जीजा राजकुमार राव के लिए एक बेहद प्यारी इंस्टाग्राम पोस्ट लिखी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में दोनों की शादी की तस्वीर साझा करते हुए परिवार में राजकुमार का स्वागत किया है। पर्णलेखा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें नव दंपती राजकुमार और पत्रलेखा के साथ मां पापरी पॉल व भाई अग्निश पॉल भी खुश नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि आप दोनों के प्यार और शादी के पवित्र बंधन के लिए बधाई। राज, परिवार में आपका स्वागत है। हमारे प्रेम और आभार की कोई सीमा नहीं है। मालूम हो कि पर्णलेखा अपनी बहन पत्रलेखा के साथ ही जीजा राजकुमार के भी बेहद करीब हैं।
2 of 5
अग्निश ने साझा की राजकुमार-पत्रलेखा की शादी की तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके साथ ही भाई अग्निश ने भी बहन की शादी की दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं जिसमें पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। उनकी तस्वीर पर राजकुमार और पत्रलेखा ने भी प्यार भरा रिएक्शन दिया है।
3 of 5
अपने भाई-बहन के साथ पत्रलेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पर्णलेखा ने एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की जिसमें नई नवेली दुल्हन पत्रलेखा लाल जोड़े में सजकर तैयार हैं। उन्होंने लाल रंग के दुपट्टे का लंबा घूंघट लिया हुआ है। तस्वीर में पत्रलेखा अपने भाई अग्निश और बहन पर्णलेखा का हाथ थामे दिख रही हैं। इसके साथ ही पर्णलेखा ने अपने पिता को याद करते हुए कैप्शन लिखा है कि 'हमें आपकी बहुत याद आई पापा...'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अग्निश ने साझा की राजकुमार-पत्रलेखा के साथ तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बीते 15 नवंबर को चंडीगढ़ में सात फेरों के साथ, एक दूसरे को हमेशा के लिए अपना जीवनसाथी बना लिया है। शादी के बाद से ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पूरा बॉलीवुड उन्हें बधाइयां दे रहा है। फैंस भी उन्हें साथ देखकर खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2010 से राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। राजकुमार राव ने पत्रलेखा को सबसे पहले एक एड फिल्म में देखा था। साल 2014 में दोनों ने फिल्म 'सिटी लाइट्स' में साथ काम किया। यहां से दोनों के बीच दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई। 11 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।