'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानी अभिनेता दिलीप जोशी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। जेठालाल से लोगों को इस कदर प्यार है कि लोग उनके जन्मदिन को भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। दिलीप जोशी ने 'जेठालाल' के किरदार में ना सिर्फ बेहतरीन अभिनय किया है बल्कि लोगों को अपने किरदार से पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर भी किया है। शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सबसे ज्यादा चलने वाला शो है और इसके सभी किरदारों से दर्शकों को काफी प्यार है। टीआरपी रेटिंग में हमेशा आगे रहने के लिए सबसे पहले जेठालाल को श्रेय देना गलत नहीं होगा। आज जेठालाल यानी दिलीप जोशी के जन्मदिन के खास मौके पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अपने अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं। कोई लिख रहा है आपकी वजह से मैं हंसता हूं तो कोई लिख रहा है आपने हमारा बचपन अच्छा कर दिया। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर जेठालाल के नाम की मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। तो चलिए बताते हैं आपको मजेदार मीम्स...
जेठालाल का बर्थडे: दिलीप जोशी के जन्मदिन पर वायरल हुए मीम्स, इस तरह 'जेठालाल' पर प्यार लुटा रहे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी के चहेते दिलीप जोशी के जन्मदिन पर एक यूजर ने शो का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया, जिसमें जेठालाल अय्यर को मारते हुए दिख रहे हैं। कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो। मेरे बचपन के प्यारे आर्टिस्ट को।'
Happiest birthday 🎂🌼 to one of my favorite artists since my childhood @dilipjoshie . #jethalal #DilipJoshi #TMKOC pic.twitter.com/dmfIKQ0IB3
तो वहीं अन्य ने लिखा, हैप्पी बर्थडे किंग। आगे लिखा, '14 सालों से आपने अपने बेहतरीन किरदार से हमें और हमारे परिवार को खूब हंसाया। भगवान आपको हमेशा खुश रखें।'
Since last 14 yrs u been making us laugh with the family.
The pivotal role , generations will watch and laugh because of U.
Wishing you a very Happy 53rd Birthday #DilipJoshi
Bhagwan tamne Shukh, Samruddhi, Swasthya aape aevi
Prabhu ne Prarthna🎂#happybirthdaydilipjoshi#TMKOC
अन्य यूजर ने एक अवॉर्ड फंक्शन की क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'आप कॉमेडी के किंग हो। टीवी के इतिहास में सबसे ज्यादा एंटरटेन करने वाले कलाकार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
अन्य एक यूजर ने लिखा, 'साल 2008 में मैं 11 साल की थी और तब से आज तक मैं आपके शो को देख रही हूं। मैं कुछ और नहीं देखती हंसने के लिए। पुराने एपिसोड ज्यादा फनी है नए से। मेरे पसंदीदा किरदार..दयाबेन, जेठालाल, टप्पू और भिड़े मास्टर।'