फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुझे कुछ कहना है: तुषार कपूर ने इंडस्ट्री में पूरे किए दो दशक, बोले- ऐसा लगता है आज ही सफर शुरू हुआ हो

Wed, 26 May 2021 12:38 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 26 May 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Tusshar Kapoor Completes 20 Years in Bollywood, Speaks about his journey of two decades
'मुझे कुछ कहना है' - तुषार कपूर, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता तुषार कपूर हालांकि फिल्मों में अब ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आते लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन फैंस को अपनी अपडेट देते रहते हैं। साथ ही तुषार अपने बेटे के साथ भी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। यह तो सभी जानते ही हैं कि तुषार एक सिंगल फादर और बखूबी अपनी यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बता दें कि आज यानी 26 मई को तुषार ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी पहली फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' इसी तारीख को साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में तुषार के साथ फीमेल लीड के तौर पर करीना कपूर नजर आई थीं। वहीं तुषार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनका और करीना का 20 साल पुराना लुक नजर आ रह है। इस फिल्म के निर्देशक सतीश कौशिक थे। ऐसी ही कुछ यादों और अपने 20 साल के फिल्मी सफर को तुषार ने कुछ यूं बयां किया है ...

Tusshar Kapoor Completes 20 Years in Bollywood, Speaks about his journey of two decades
तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में तुषार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पहली फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही इन तस्वीरों के साथ तुषार लिखते हैं, "मुझे कुछ कहना है के 20 साल ..बुलंदियों ने सिखाया कि मेहनत रंग लाई है और असफलताओं ने सीख भी दी है। फिल्म मुझे कुछ कहना है से लेकर फिल्म लक्ष्मी तक का सफर, ऐसा लगता है मानो जैसे आज ही शुरू हुआ है। मुझे स्वीकारने, बेपनाह प्यार देने और कभी न खत्म होने वाले संघर्ष का आभारी हूं। कोई अफसोस नहीं है क्योंकि फिल्मी दुनिया में तो उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और अभी तो लंबा रास्ता तय करना है, हार नहीं माननी है।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tusshar Kapoor (@tusshark89)

 

Tusshar Kapoor Completes 20 Years in Bollywood, Speaks about his journey of two decades
तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक इंटरव्यू के दौरान तुषार कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने 20 साल के सफर पर खुलकर बात की। उनका कहना था कि शुरुआत में उन्होंने कुछ फिल्मों को केवल दबाव के चलते साइन किया जो उनके करियर के लिए ठीक साबित नहीं हुआ। उन्हें उस वक्त थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tusshar Kapoor Completes 20 Years in Bollywood, Speaks about his journey of two decades
tushar kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

तुषार ने आगे अपने ऐसा करने का कारण भी बताया, उनका कहना था कि वो शुरुआत में आसानी से ‘ना’ नहीं कह पाते थे। उसी के चलते उनके पास जो ऑफर आए उसके लिए वो हां कहते जाते थे लेकिन समय के साथ उन्होंने ‘ना’ कहना सीख लिया है।

विज्ञापन
Tusshar Kapoor Completes 20 Years in Bollywood, Speaks about his journey of two decades
गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006) - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि तुषार मुझे कुछ कहना है के अलावा गायब, जीना सिर्फ मेरे लिए, ये दिल जैसी फिल्मों में नजर आए। लेकिन असली पहचान गोलमाल और क्या कूल है हम से मिली। खासतौर से गोलमाल के लकी के रोल में उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। साथ ही वह 2019 में ऑल्ट बालाजी के साथ डिजिटल डेब्यू भी कर चुके हैं। आखिरी बार वह फिल्म लक्ष्मी में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed