फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

45 साल की उम्र में भी गलतियां करती हैं सुष्मिता सेन, पोस्ट शेयर कर बोलीं- मुझे दुख होता है

Wed, 26 May 2021 10:36 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 26 May 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Shares A Post And Says Even At 45 I Still Make Big Blunders In Choices
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसके अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी फैंस को बताती रहती हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने मिस यूनिवर्स के दौरान की एक फोटो साझा की थी। जिसे देखकर उनके फैंस फूले नहीं समा रहे थे और लगातार उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे थे। इसके पहले उन्होंने वेब सीरीज 'आर्या' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने की बात भी अपने फैंस से साझा की थी। तो वहीं अब सुष्मिता ने एक खास बात बताते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। सुष्मिता ने बताया है कि 45 साल की उम्र में भी वे गलतियां करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल का जवाब भी दिया है। अभिनेत्री की इस पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Sushmita Sen Shares A Post And Says Even At 45 I Still Make Big Blunders In Choices
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47

सुष्मिता सेन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखती हैं, 'आप लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं क्या मैं कभी छुट्टी लेती हूं। हां बेशक मैं लेती हूं। क्या मैं हर वक्त सारात्मक रहती हूं। नहीं मैं नहीं रह पाती।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

Sushmita Sen Shares A Post And Says Even At 45 I Still Make Big Blunders In Choices
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, '45 साल की उम्र में भी मैं अपनी कुछ चीजों के चुनाव में बड़ी गलतियां करती हूं, जिससे मुझे दुख होता है। क्या मैं झूठ बोलने की निराशा को पहचानती हूं, नहीं, इसमें मुझसे कोई भी नहीं बचता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Shares A Post And Says Even At 45 I Still Make Big Blunders In Choices
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47

सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, 'मैंने जो भी सीखा है वह ये है कि यह कितना भी कठिन क्यों न हो। मुझे इसे कर्म ऋण के रूप में देखना चाहिए। उम्मीद है कि पूरी तरह से चुकाया जाएगा। जहां तक इसके कारण की बात है उनके कर्म अभी शुरू हुए हैं।'

विज्ञापन
Sushmita Sen Shares A Post And Says Even At 45 I Still Make Big Blunders In Choices
आर्या

बता दें, साल 2020 सुष्मिता सेन के लिए काफी अच्छा रहा था। एक्ट्रेस ने फिल्मों की दुनिया में कमबैक किया था। हॉटस्टार की वेब सीरीज 'आर्या' में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। सीरीज में सुष्मिता सेन के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। लोगों को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed