सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: फिर मुखौटे से मुंह छिपाए नजर आए राज कुंद्रा, फैंस ने कहा इंडियन कान्ये वेस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 11 Apr 2022 10:17 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंंद्रा ने बीते कई साल काफी सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन
Social media: Raj Kundra was again seen hiding his face with a black mask fans told him Indian Kanye West
राज कुंंद्रा - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंंद्रा ने बीते कई साल काफी सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फऐंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में एक्ट्रेस और उनका पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेत्री के पति राज कुंद्रा फुल फेस मास्ट पहने दिखाई दिए।

Trending Videos
Social media: Raj Kundra was again seen hiding his face with a black mask fans told him Indian Kanye West
राज कुंद्रा- शिप्ला शेट्टी - फोटो : social media

इस दौरान राज के साथ उनकी पत्नी शिल्पा के अलावा अभिनेत्री शमिता शेट्टी और उनकी मां भी नजर आईं। राज कुंद्रा का यह लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब राज इस तरह अपना चेहरा छिपाते नजर आए हो। इससे पहले भी उन्होंने ऐसा ही लुक चुना था, जिसमें वह एक ऑल-ब्लैक फुल फेस मास्क पहने हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Raj Kundra was again seen hiding his face with a black mask fans told him Indian Kanye West
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पैपराजी द्वारा अपने कैमरे में कैद किए गए इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में परिवार के साथ नजर आए राज कुंद्रा ने अंडाकार आकार मुखौटा पहने हुए थे, जिससे उनका पूरा चेहरा ढका हुआ था। राज कुंद्रा का यह लुक देख एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स तरह- तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। 

Social media: Raj Kundra was again seen hiding his face with a black mask fans told him Indian Kanye West
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक लिखा, "वह ऐसा क्यों कर रहा है? अब मुंबई में मास्क अनिवार्य नहीं हैं।" वहीं एक अन्य व्यक्ति ने पूछा, "क्या यह हेलमेट है?" एक यूजर ने तो उन्हें "इंडियन कान्ये वेस्ट" तक कह डाला। वहीं एक और यूजर ने उनकी तुलना अभिनेता रणवीर सिंह से करते हुए लिखा, ''वह रणवीर सिंह की तरह कपड़े पहनने की कोशिश कर रहे हैं।''

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
Social media: Raj Kundra was again seen hiding his face with a black mask fans told him Indian Kanye West
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले मार्च में राज कुंद्रा अपने परिवार के साथ बैटमैन देखने पहुंचे थे। इस दौरान भी वह काले कपड़े का मुखौटा पहने नजर आए थे। राज का यह लुक सामने आते ही उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। गौरतलब है कि राज कुंंद्रा को बीते साल  जुलाई में कथित तौर पर एडल्ट फिल्म बनाने और प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में इस मामले में उन्हें सितंबर में जमानत पर रिहा किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed