बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Collection Day 31: 250 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, 31वें दिन किया इतना कारोबार

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 11 Apr 2022 08:41 AM IST
विज्ञापन
the kashmir files collection day 31 vivek agnihotri film still at the box office
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज होने के एक महीने बाद भी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। शुरुआत में तो इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों में इस फिल्म के प्रति रुझान कम होता दिख रहा है। जहां 27, 28 और 29वें दिन फिल्म का कलेक्शन उतना अच्छा नहीं रहा तो वहीं 30वें दिन द कश्मीर फाइल्स ने फिर रफ्तार पकड़ी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और 31वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ से थोड़ा कम कलेक्शन किया। 
Trending Videos
the kashmir files collection day 31 vivek agnihotri film still at the box office
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

भले ही द कश्मीर फाइल्स को 'आरआरआर' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लगभग 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म शुरुआत में जिस तरीके से ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी, उससे उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये कम से कम 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है, लेकिन तीसरे और चौथे हफ्ते में यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
the kashmir files collection day 31 vivek agnihotri film still at the box office
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

द कश्मीर फाइल्स को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए आज 31 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म की अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की फिल्म बच्चन पांडे से कड़ी टक्कर थी। लेकिन द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद ही अपनी पकड़ बनाने में मजबूत रही और पहले ही हफ्ते में इसने 97.30 करोड़, दूसरे हफ्ते में 110.03 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 30.95 करोड़ इकट्ठा किए थे। इस कमाई के बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

the kashmir files collection day 31 vivek agnihotri film still at the box office
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

आरआरआर की रिलीज के बाद ये भी कहा जा रहा था कि इसका असर द कश्मीर फाइल्स पर पड़ेगा, लेकिन अभी भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक ले जाने में सफल साबित हो रही है। जिस तरीके से फिल्म आरआरआर रिलीज के 17वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से चलने लगी है, तो वहीं कश्मीर फाइल्स अभी भी बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed