सब्सक्राइब करें

छोटे कपड़ों में सूफी गाना गाने को लेकर सोना मोहपात्रा को मिली धमकियां, बताया इस्लाम के खिलाफ

एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
Sona Mohapatra getting threats for tori surat from Madariya Sufi Foundation
sona mohapatra
मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा ने सोमवार को मुंबई पुलिस को टैग कर एक के बाद एक काफी ट्वीट किए। ट्वीट में उन्होंने उनके लेटेस्ट सॉन्ग 'तोरी सूरत' के लिए मदारिया सूफी फाउंडेशन की ओर से मिल रही धमकी के बारे में बताया।
Sona Mohapatra getting threats for tori surat from Madariya Sufi Foundation
sona mohapatra
सोना ने सबसे पहले ट्वीट कर लिखा, डियर मुंबई पुलिस मुझे मदारिया सूफी फाउंडेशन की तरफ से मेरी म्यूजिक वीडियो 'तोरी सूरत' को हर जगह से हटाने के लिए धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि यह वीडियो अभद्र है और इससे सांप्रदायिक तनाव भड़क जाएगा। मुझे यह जानना है कि इसके लिए मैं कहां रिपोर्ट करूं?
 

 
Sona Mohapatra getting threats for tori surat from Madariya Sufi Foundation
Sona Mohapatra
इसके बाद सोना ने एक और ट्वीट कर लिखा, मदारिया सूफी फाउंडेशन  ने मेरी एक और पांच साल पुरानी सूफियाना कलाम के वीडियो को इस्लाम को अपमान करने वाला कहा है क्योंकि मैंने उसमें एक्सपोज करने वाली ड्रेस कैरी की है और मैं उसमें पश्चिमी संगीत प्ले कर रही हूं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sona Mohapatra getting threats for tori surat from Madariya Sufi Foundation
SONA MOHAPATRA
सोना यहीं नहीं रुकीं, इसके बाद भी उन्होंने एक-एक कर कई सारे ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, डियर मुंबई पुलिस मदारिया सूफी फाउंडेशन ने मुझे दी धमकियों में खुद को सूफीवाद, शांति और सार्वभौमिक भाईचारे के लिए काम करने का दावा किया है। मैं आपसे पूछती हूं और # इंडिया, 'बहन' के बारे में क्या? ऐसा क्यों है कि आज इस समय में भी महिलाओं को कवर करके रहने और पब्लिक में गाना और डांस न करने की उम्मीद की जाती है।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed