{"_id":"5ad5de3b4f1c1b350b8b501a","slug":"sonakshi-sinha-head-stand-video-nailed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी सिन्हा का इस आसन का वीडियो कुछ पल में वायरल, बाबा रामदेव भी खुश हो जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी सिन्हा का इस आसन का वीडियो कुछ पल में वायरल, बाबा रामदेव भी खुश हो जाएंगे
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड स्टैंड सुनने में और देखने में जितना आसान लगता है उतना करने में नहीं होता। अच्छे अच्छे लोगों को भी सिर के बल खड़े होने पर नानी याद आ जाती है। देखने में हमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज काफी फिट एंड फाइन लगते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ती है। हाल ही ने ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर हेड स्टैंड करते वीडियो पोस्ट किया है।
sonakshi sinha
दबंग गर्ल के हेड स्टैंड वाले वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर हर कोई उनसे इम्प्रेस हो गया है। इस वीडियो में वह सिर्फ हेड स्टैंड ही नहीं बल्कि इस बीच वह अपने पैरों को भी मूव करती दिखाई दे रही हैं।
sonakshi sinha
सोनाक्षी के इस वीडियो पर फैन्स ने कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ऐसा आसन तो बाबा रामेदव भी नहीं कर पाएंगे। सोनाक्षी द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 8 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं। बता दें पिछले काफी समय से सोनाक्षी वजन कम करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonakshi sinha
कुछ समय पहले पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने भी अपने एब्स की तस्वीर पोस्ट कर सबको हैरान कर दिया था। सोनाक्षी सिन्हा ने एब्स तो नहीं बनाए हैं लेकिन उनका पर्फेक्ट हेडस्टैंड ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। आप भी देखें सोनाक्षी का पर्फेक्ट हेडस्टैंड।
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on