फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई, दिल्ली या लंदन शादी के बाद अब कहां रहेंगी सोनम कपूर? एक्ट्रेस ने खुद कर दिया खुलासा

Thu, 17 May 2018 01:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Reveals Her Post Marriage Plans And City She Will Settle To Delhi Mumbai Or London
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम कपूर की शादी के बाद यह सवाल सबसे मन में है कि वह अब किस शहर में रहेंगी। लोग जानना चाहते हैं कि वह मुंबई में रहेंगी या दिल्ली में?कहीं वह लंदन में तो नहीं बसने वालीं? यह सवाल इसलिए उठा क्योंकि सोनम कपूर जिस फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं उसका बेस मुंबई है। हालांकि, उनके पति आनंद आहूजा दिल्ली से हैं और उनका परिवार इसी शहर में रहता है। इन सबके अलावा, हाल ही में एक्ट्रेस ने लंदन में एक घर लिया है जिसके बाद अनुमान लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस लंदन में रहना चाहती हैं।


हालांकि, अब खुद सोनम कपूर ने खुलासा किया है कि वह किस शहर में रहने वाली हैं।
 
Sonam Kapoor Reveals Her Post Marriage Plans And City She Will Settle To Delhi Mumbai Or London
Sonam Kapoor
'डीएनए' को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, 'किसी ने नोटिस नहीं किया, मगर मैं लंदन में ही रहती हूं। मैं वहां चार-पांच महीने रहती हूं और फिर मुंबई लौट आती हूं। शादी के बाद भी ऐसे ही चलेगा।' एक अन्य इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले दो सालों से वह मुंबई और लंदन आ-जा रही हैं। 
Sonam Kapoor Reveals Her Post Marriage Plans And City She Will Settle To Delhi Mumbai Or London
Sonam Kapoor
'मिड डे' को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, 'शादी के बाद भी मेरी जिंदगी में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आएंगे। जैसा पिछले दो सालों से चलता आ रहा है, वैसा आगे भी जारी रहेगा।' जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि शादी के बाद वह काम कैसे मैनेज करेंगी तो उन्होंने कहा, 'महिलाओं को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Reveals Her Post Marriage Plans And City She Will Settle To Delhi Mumbai Or London
sonam kapoor
सोनम कपूर ने कहा,'जब शादी के बाद लड़कों की जिंदगी नहीं बदलती, तो लड़कियों की भी नहीं बदलनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'शादी सिर्फ समझौता नहीं हो सकता, जैसा कई महिलाएं सोचती हैं।' एक्ट्रेस ने उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है जिन्होंने शादी के बाद नाम बदलने के लिए उन्हें कोसा था। सोनम ने कहा कि जब लड़कियां शादी से पहले पिता का नाम अपने नाम से जोड़ सकती हैं तो फिर पति का नाम क्यों नहीं?
विज्ञापन
Sonam Kapoor Reveals Her Post Marriage Plans And City She Will Settle To Delhi Mumbai Or London
Sonam Kapoor
सोनम कपूर ने कहा कि वह फेमेनिस्ट हैं और इस नाते उन्हें अपनी मर्जी से अपना नाम बदलने का पूरा अधिकार है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि शादी के बाद अगर उन्होंने अपने नाम में पति का सरनेम जोड़ा है, तो उनके पति आनंद आहूजा ने भी अपना नाम बदला है। बता दें कि आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम में 'एस' जोड़कर उसे आनंद एस आहूजा कर लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed