{"_id":"5d67d91e8ebc3e93ba1b031b","slug":"sonam-kapoor-reveals-on-zoya-factor-trailer-launch-why-anil-kapoor-kept-her-name-sonam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता अनिल कपूर ने क्यों रखा 'सोनम कपूर' नाम,अभिनेत्री ने जोया फैक्टर के ट्रेलर लॉन्च में किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता अनिल कपूर ने क्यों रखा 'सोनम कपूर' नाम,अभिनेत्री ने जोया फैक्टर के ट्रेलर लॉन्च में किया खुलासा
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 29 Aug 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor and Anil Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म के बाद अब सोनम कपूर की अगली फिल्म द जोया फैक्टर का ट्रेलर आज रिलीज़ किया गया। ट्रेलर रिलीज़ के मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट समेत निर्माता भी रहे। सभी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी दिखे। ट्रेलर देखने के बाद पता चला की फिल्म द जोया फैक्टर जोया सोलंकी नाम की एक लड़की की कहानी है। एक ऐसी लड़की जो खुद को अनलकी मानती है, लेकिन उसके पिता उसे क्रिकेट के लिए बहुत लकी मानते हैं। जोया का क्रिकेट के लिए लकी होने की वजह है उसका जन्मदिन जो 25 जून 1983 है।
Trending Videos
anil kapoor and sonam kapoor
- फोटो : Instagram
बात लकी होने की हो ही गई तो सोनम से इसी बात पर सवाल भी हो गया। फिर सोनम बताती हैं " मेरा नाम सोनम है, उसका मतलब लकी ही होता है। जब मैं पैदा होने वाली थी उसी वक्त मेरे पिता का सबसे अच्छा वक्त आया था। राम लखन और तेजाब जैसी फिल्में की थी उन्होंने। इसलिए मेरा परिवार मुझे अपने लिए बहुत लकी मानता है। कई जोतिशों ने मेरी कुंडली देखी है, वह सभी कहते हैं की मैं अपने पति के लिए बहुत लकी हूं। पर मैं किस्मत से ज्यादा अपने भाग्य पर विश्वास करती हूं। इनके साथ साथ कठिन परीश्रम तो करना ही पड़ता है। "
पढ़ें: Trailer Review: द जोया फैक्टर के ट्रेलर में नहीं दिखा सिनेमा और कॉमेडी का सी फैक्टर
पढ़ें: Trailer Review: द जोया फैक्टर के ट्रेलर में नहीं दिखा सिनेमा और कॉमेडी का सी फैक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor, Anil Kapoor
- फोटो : amar ujala
ऐसे समय में जब हर कोई कलाकार कठिन से कठिन किरदार पाने की कोशिश में रहता है, ऐसे में सोनम कपूर जैसी अदाकारा अक्सर लाइट हार्टेड फिल्म्स करती है। इसी बात को लेकर सोनम से सवाल होगया, जिसका जवाब देते हुए सोनम ने कहा " मुझे लगता है मैं अपनी हर फिल्म के साथ एक ना एक शैली का प्रयोग कर ही लेती हूं। हाल ही में मेरी जो फिल्में आई हैं नीरजा, संजू, पैडमैन, वीरे दी वैडिंग और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ये सभी अलग अलग शैलियों से वास्ता रखती हैं। मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानती हूं की कई निर्देशक मेरे बारे में सोचते हैं और ऐसा ख्याल रखते हैं की मैं नीरजा और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसी फिल्मों में अच्छे अभिनय का प्रदर्शन कर सकती हूं। पर मुझे लगता है की मैं सबसे अच्छे से कॉमेडी के क्षेत्र में काम कर पाती हूं। लोगों को लगता है की मैं एक ही तरह के किरदार निभाती हूं, पर मैं अभी तक कई किरदार अदा कर चुकी हूं। मुझे खास तौर पर नहीं पता की मैं कौनसी शैली के लिए बनी हूं पर इतना साफ है की मैं कॉमेडी में बहुत अच्छा कर पाती हूं। "
sonam kapoor
- फोटो : social media
सोनम के साथ इस फिल्म में दक्षिणी कलाकार दलकर सलमान भी हैं। दलकीर इससे पहले इरफान खान के साथ फिल्म कारवां में भी नज़र आ चुके हैं। बता दें की फिल्म द जोया फैक्टर का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है, जो इससे पहले परमाणु और तेरे बिन लादेन जैसी फिल्में बना चुके हैं।
पढ़ें: सोनम कपूर की 'द जोया फैक्टर' का ट्रेलर रिलीज
पढ़ें: सोनम कपूर की 'द जोया फैक्टर' का ट्रेलर रिलीज

कमेंट
कमेंट X