{"_id":"5a9a686b4f1c1b78028b733e","slug":"sonu-ke-titu-ki-sweety-box-office-collection-day-8","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का की 'परी' के बाद भी 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की पकड़ बरकरार, जानें क्या रहा कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का की 'परी' के बाद भी 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की पकड़ बरकरार, जानें क्या रहा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Mar 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Sonu Ke Titu Ki Sweety
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की रिलीज को 8 दिन बीत चुके हैं लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अब तक 51.77 करोड़ की कमाई कर चुकी है और यह आंकड़ा आगे बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
Sonu Ke Titu Ki Sweety
यह फिल्म दूसरे हफ्ते के पहले दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर महज 8 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' के रिलीज होने के बाद इसकी कमाई थोड़ी ढीली पड़ सकती है।
Sonu Ke Titu Ki Sweety
शुक्रवार को इस फिल्म ने 5.83 करोड़ की कमाई की।यह फिल्म दर्शकों को काफी रास आ रही है। इस फिल्म में दोस्ती और प्यार के रिश्ते को दिखाया गया है जो युवाओं को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। वहीं अनुष्का की फिल्म 'परी' के पहले दिन का कलेक्शन 4 करोड़ रहा।
#SonuKeTituKiSweety crosses ₹ 50 cr mark... Starts Week 2 with SUPER-STRONG numbers... Biz expected to grow *yet again* on Sat and Sun... [Week 2] Fri 5.83 cr. Total: ₹ 51.77 cr. India biz... #SKTKS
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 3, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Ke Titu Ki Sweety
आपको बता दें, 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा लीड एक्टर्स है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म की धमक ऐसे ही बरकरार रहेगी या फिर नहीं?