फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राफिया नाज के फतवे पर बोले सोनू निगम, 'क्या सुपारी देने का काम कर रहे हैं?'

Sun, 12 Nov 2017 08:29 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Sun, 12 Nov 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
sonu nigam statement on fatwa against rafia naaz

सिंगर सोनू निगम आजकल अपने गाने से ज्यादा अपनी बातों के के लिए चर्चा का विषय बनने लगे हैं। अब सोनू निगम ने रांची की राफिया नाज के योग कराने के खिलाफ जारी हुए फतवे की आलोचना की है। इस घटना के विरोध में उन्होंने वीडियो रिलीज कर कहा है कि फतवा देने वाला इंसान सुपारी देने का काम कर रहा है। योग को मजहब से नहीं जोड़ना चाहिए।



पढ़ेंः बॉलीवुड में डेब्यू से पहले सलमान, सनी और आमिर से पंगा ले चुकी है सैफ की बेटी, ये रही वजह

sonu nigam statement on fatwa against rafia naaz

उन्होंने योग पर मजहब की सियासत न करने की अपील करते हुए कहा है कि योग मजहब से बहुत दूर है। जिन लोगों ने इस नेक काम को करने वाले के खिलाफ फतवा जारी किया है उनके बारे में सोचकर उन्हें हैरानी होती है। जो लोग योग को एंटी-मुस्लिम से जोड़ रहे हैं इस पर भी उन्हें हैरानी है। 

sonu nigam statement on fatwa against rafia naaz

सोनू का मानना है कि फतवे को ही बैन कर देना चाहिए। फतवा निकालने वाले को कड़ी सजा देनी चाहिए। फतवा देने वाला इंसान सुपारी देने का काम कर रहा है। लोगों को कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।

पढ़ेंः ये था चेहरा छिपाने का सच, अब कुछ ऐसे दिखाई दे रहे हैं शाहिद कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
sonu nigam statement on fatwa against rafia naaz

सोनू निगम ने ये भी कहा कि जिन्होंने उन्हें और उनकी बहन को योग सिखाया है वो भी मुस्लिम हैं। उनके पिताजी को जिन्होंने योगा सिखाया वो भी मुसलमान हैं। हर इंसान को अच्छी सेहत और मनोस्थिति की जरूरत है। वहीं इस फतवे पर राफिया ने कहा है कि वो ऐसे फतवों से डरने वाली नहीं हैं और अपना काम करती रहेंगी। आपको बता दें कि फतवा जारी होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें सिक्योरिटी दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed