बॉलीवुड अभिनेत्री सोफी चौधरी अब फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा और मशहूर नाम हैं। वे एक खूबसूरत अदाकारा होने के साथ-साथ मंझी हुई मॉडल, गायिका और डांसर भी हैं संघर्षों के बाद बॉलीवुड तक पहुंचने वाली अभिनेत्री अब चर्चा में रहने लगी हैं और सुर्खियों में भी दिखाई देती हैं। लेकिन उनकी गुजरी जिंदगी ऐसी नहीं थी, जो अब बहुत बदल चुकी है। सोफी को अब बॉलीवुड के तौर तरीकों का अच्छे से अंदाजा हो गया है। तभी तो उनकी तस्वीर इतनी तेजी से वायरल होने लगी है। अब सोशल मीडिया पर बिकिनी वाली उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
सोफी चौधरी ने शेयर की बोल्ड अंदाज वाली तस्वीर, फैंस को सुनाया एक बुरे अनुभव का किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोफी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की है। साथ में एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। फोटो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोफी चौधरी ने अपनी जिंदगी के कुछ बुरे अनुभवों का खुलासा किया है। इसकी काफी चर्चा हो रही है।
शेयर की गई तस्वीर में वह रेड कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इसमें सोफी चौधरी का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि वह अपनी बॉडी को लेकर हमेशा से कॉन्फिडेंट नहीं रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। शुरुआती दिनों में जब उन्हें बिकिनी पहनने को कहा गया था तो वह बिल्कुल भी सहज नहीं थीं। वह अपनी बॉडी को लेकर एक समय काफी असहज थीं।
सोफी चौधरी ने लिखा, 'बहुत से लोग सोचते हैं कि मैं हमेशा से इतनी बॉडी कॉन्फिडेंट थी। सच यह है कि जब एमटीवी के दिनों में मुझे ब्लैक बिकिनी पहनने को कहा गया तो इस सोच ने ही मुझे पागल कर दिया। मैंने सबकुछ छोड़ने तक का मन बना लिया था।मुझे लगा कि मेरे आसपास सभी काफी स्लिम लड़कियां थीं, जबकि मेरी बॉडी में कर्व्स बहुत हैं। कमियां हैं और मेरा अंदर आत्मविश्वास कम था। मुझे यह समझने में सालों लग गए कि खुद से प्यार करना कितना जरूरी है। अपने शरीर और मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर काम करना और यह स्वीकार करना कि मेरे में सबसे अच्छी बात यह है कि मैं दूसरों से अलग हूं।'
View this post on Instagram
अभिनेत्री ने लिखा 'अब मैं खुद को दूसरों के मुकाबले पहले से ज्यादा फिट, खुश और खूबसूरत महसूस करती हूं। हम में से कोई भी उत्तम नहीं होता। हम सभी की अपनी खामियां और असुरक्षा हैं, लेकिन खुद के लिए नम्र बनने की कोशिक करें, आप देखेंगे कि कैसे आपकी कमियां आपको खूबसूरत लगने लगेंगी। सच कहूं तो उत्तम होना भी उबाऊ है।'