फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Song Teaser: ब्रह्मास्त्र की 'आत्मा' 'देवा देवा' गाने का टीजर जारी, आग के बीच झूमते दिखे रणबीर कपूर

Thu, 04 Aug 2022 11:48 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 04 Aug 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
Soul Of brahmastra song Deva Deva teaser released alia bhatt ranbir kapoor amitabh bachchan starrer film
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र इन दिनों काफी चर्चा में है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्मित इस फिल्म का आलिया और रणबीर जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला गाना केसरिया कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था। इस गाने के लिरिक्स की वजह से केसरिया को काफी ट्रोल किया गया था। बहुत से लोगों ने गाने के म्यूजिक पर भी चोरी का आरोप लगाया था। लोगों को केसरिया गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। 

Soul Of brahmastra song Deva Deva teaser released alia bhatt ranbir kapoor amitabh bachchan starrer film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र का दूसरा गाना 'देवा देवा' का टीजर रिलीज हो गया है। वीडियो के शुरूआत में रणबीर कपूर मां दुर्गा के पंडाल में सिर झुकाते नजर आए हैं। इसके बाद वह आलिया भट्ट को शक्ति का मतलब समझाने लगते हैं और फिर शुरू होता है देवा देवा गाना। वीडियो में अमिताभ बच्चन की भी झलक दिखाई दी है। ये गाना भगवान शिव पर आधारित है। 


Soul Of brahmastra song Deva Deva teaser released alia bhatt ranbir kapoor amitabh bachchan starrer film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी का कहना है कि पूरे गाने को सावन के आखिरी सोमवार यानि 8 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। कुछ दिनों पहले अयान मुखर्जी ने केसरिया गाने को प्यार देने के लिए जनता का आभार जताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'दो सप्ताह पहले हमने केसरिया गाना रिलीज किया था। इस गाने को प्यार देने के लिए बहुत आभार...एक नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है और हम केसरिया से आगे बढ़कर एक नया गाना रिलीज करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर केसरिया गाना ब्रह्मास्त्र का दिल है तो 'देवा देवा' इसकी आत्मा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soul Of brahmastra song Deva Deva teaser released alia bhatt ranbir kapoor amitabh bachchan starrer film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि ब्रह्मास्त्र फिल्म को पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म की घोषणा जुलाई 2014 में की गई थी। फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया, लंदन, न्यूयॉर्क, एडिनबर्ग और वाराणसी सहित कई अन्य जगहों पर की गई है।  ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed