फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Shaurya Wedding: एक दूसरे के हुए नागा शौर्य और अनुषा, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयां देने वालों का तांता

Sun, 20 Nov 2022 05:05 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 20 Nov 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
south actor Naga Shaurya tied knot with girlfriend Anusha shetty photos viral on social media
अनुषा शेट्टी, नागा शौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है, तो वहीं फिल्म इंडस्ट्री भी इस मामले में पीछे नहीं है। एक तरफ जहां हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो दूसरी तरफ साउथ के जाने माने सितारे नागा शौर्या ने भी शादी कर ली है। आज 20 नवंबर को साउथ के सितारे नागा शौर्य ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी के साथ बेंगलुरु में सात फेरे लिए हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

south actor Naga Shaurya tied knot with girlfriend Anusha shetty photos viral on social media
अनुषा शेट्टी, नागा शौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार कपल ने गार्डन सिटी बेंगलुरु में शादी की रस्में पूरी की। इस मौके पर कपल के खास रिश्तेदारों ने शिरकत की और जोड़े को बधाई दी। नागा और अनुषा दोनों पारंपरिक ड्रेस में बेहद सुंदर लग रहे थे। सोशल मीडिया पर इनकी शादी का वीडियो वायरल है। इनके फैंस कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बांग्ला अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का निधन, महज 24 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा
 

south actor Naga Shaurya tied knot with girlfriend Anusha shetty photos viral on social media
नागा शौर्य, अनुषा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अनुषा इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करती हैं। इस खास दिन पर अनुषा ने लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। उसके साथ नेकलस, इयरिंग, नथ जैसे पारंपरिक आभूषणों में अनुषा काफी आकर्षक लग रही थीं। वहीं, नागा ने सफेद रंग का कुर्ता और पारंपरिक धोती पहनी थी। सिंपल लुक में नागा काफी जच रहे थे।

यह भी पढ़ें:  तबस्सुम की याद में भावुक हुए महानायक अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर कुछ यूं किया याद
 

विज्ञापन
विज्ञापन
south actor Naga Shaurya tied knot with girlfriend Anusha shetty photos viral on social media
नागा शौर्य, अनुषा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में नागा तब चर्चा में आए थे जब एक शूटिंग के दौरान अभिनेता की तबीयत खराब होने से वे बेहोश हो गए थे। इसके बाद अभिनेता को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। अभिनेता उस समय हाई ग्रेड फीवर से जूझ रहे थे। लेकिन कुछ दिनों के इलाज के बाद वे पूरी तरह ठीक हैं।

यह भी पढ़ें:  राम मंदिर के इतिहास पर बनेगी फिल्म, कहानी लिखने का दारोमदार इस लेखक के कंधों पर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed