साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। विजय की फैन फॉलोइंग ना केवल साउथ इंडियन इंडस्ट्री में बल्कि देश विदेश में भी है। विजय के फैन्स उन्हें बेहद प्यार भी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर विजय का नाम ट्रेंड करता रहता है। लेकिन आज विजय का नाम नहीं बल्कि उनके फैन का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसके पीछे की वजह भावुक कर देने वाली है।
साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार विजय के फैन ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल थलापति विजय के एक फैन ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी। इस फैन का नाम बाला था। बाला ने ये कदम उठाने से पहले अपने पसंदीदा सितारे सुपरस्टार विजय के लिए एक आखिरी पोस्ट लिखा था। बाला ने 11 अगस्त को पोस्ट साझा करते हुए विजय की आगामी फिल्म 'मास्टर' देखने की इच्छा जाहिर की थी। बाला अपने सुपरस्टार की फिल्म देखने के लिए बहुत बेताब था लेकिन ये इच्छा उसकी अधूरी रह गई क्योंकि फिल्म रिलीज से पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया।
தலைவன் படம் பாக்கமலே போறன் 🥺
தலைவனையும் 😭@actorvijay Lov U Thalaivaa 🥺#Master
बाला की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर विजय के फैंस परेशान हो गए। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। यही वजह है कि बीते कुछ घंटों से ट्वविटर पर RIP बाला नाम का हैशटैग काफी ट्रेंड कर रहा है। इस हैश टैग के साथ लोग बाला की मौत पर शोक जता रहे हैं और साथ ही गुजारिश भी कर रहे हैं कि कोई भी आत्महत्या जैसा कदम न उठाए।
Shocking to see his posts..
Suicide is not the answer...
Rest in peace 🙏 😭#RIPBalaVijay @AlwaysLonely07 pic.twitter.com/JsSiSxC7wU
एक यूजर ने लिखा, 'उनका पोस्ट देख के चौंक गया। आत्महत्या हर चीज का जवाब नहीं है। रेस्ट इन पीस।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं नहीं जानती वह कौन था लेकिन यह देखकर बहुत दुख हुआ। हम नहीं जानते उसने यह फैसला क्यों लिया लेकिन आत्महत्या करना किसी चीज का समाधान नहीं है।
Didn't know who he was, but heart aches after seeing this. We never know what made him to take this decision. But definitely suicide is not the solution. Rest in peace brother 💔#RIPBalaVijay @AlwaysLonely07 pic.twitter.com/M9LB9ct8Ss We lost our one of our Nanban here!💔
May his soul Rest in peace!🙏#RIPBalaVijay#RIPBala pic.twitter.com/NPoN6DkeFb
गौरतलब है कि तमिल अभिनेता थलापति विजय साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी आखिरी फिल्म बिगिल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। साथ ही यह बीते साल रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है। अब विजय जल्द ही 'मास्टर' में नजर आने वाले हैं। फैन्स को विजय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
पढ़ें: शादी के बाद भी इन अभिनेत्रियों का जलवा कायम, फिल्में करने से लेकर प्रोडक्शन हाउस तक संभाल रहीं