दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्तपाल में भर्ती हुए थे। उनकी हालत स्थिर बताई गई थी लेकिन अब अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
SP Balasubrahmanyam Health Update: दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम आईसीयू में भर्ती, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी बालासुब्रमण्यम चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल की ओर से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, '13 अगस्त की रात को बालासुब्रमण्यम की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें देख रही मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।'
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 'एसपी बालासुब्रमण्यम को क्रिटिकल केयर करने वाली एक्सपर्ट की टीम देख रही है। उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।' बता दें कि पांच अगस्त को बालासुब्रमण्यम कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे।
In a late-night development on 13th Aug, Balasubrahmanyam's condition had deteriorated and based on the advice of expert medical team attending to him, he has been moved to Intensive Care Unit (ICU) & he is on life support & his condition remains critical: MGM Healthcare, Chennai https://t.co/rk1bPiio9f pic.twitter.com/hVRGqAL43I
बता दें कि एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए बताया था कि, 'दो तीन दिन से मैं अस्वस्थ महसूस कर रहा था। सीने में जकड़न थी। इसके बाद सर्दी, जुखाम और बुखार हो गया। मैं इसे हल्के में नहीं लेना चाहता था। मैंने अस्पताल जाकर टेस्ट करवाया। डॉक्टर्स ने कहा कि मेरे अंदर कोरोना के हल्के लक्षण हैं और मुझे घर में ही देखभाल करने के लिए कहा, लेकिन परिवार वाले चिंतित थे जिसकी वजह से मैंने खुद को अस्पताल में भर्ती करवा लिया।'
A post shared by SP Balasubrahmanyam (@ispbofficial) on
एसपी बालासुब्रमण्यम की गिनती संगीत जगत के दिग्गज गायकों में होती है। एक वक्त था जब वो सलमान खान की आवाज माने जाते थे। बालासुब्रमण्यम ने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया', 'साजन' और 'हम आपके हैं कौन' सहित कई अन्य फिल्मों के लिए गाने गए हैं।