फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद भी इन अभिनेत्रियों का जलवा कायम, फिल्में करने से लेकर प्रोडक्शन हाउस तक संभाल रहीं

Fri, 14 Aug 2020 06:56 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 14 Aug 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor to deepika padukone Actresses Who busy post marriage and rule bollywood
करीना कपूर, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

एक दौर था जब बॉलीवुड में शादी के बाद अभिनेत्रियों का करियर खत्म माना जाता था। शादी के बाद अभिनेत्रियां अगर पर्दे पर दिखती भी थीं तो ज्यादातर उन्हें मां और भाभी के किरदार ही ऑफर होते थे। आज वक्त बदल चुका है और ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो शादी के बाद मुख्य रोल करते हुए लगातार हिट फिल्में दे रही हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

kareena kapoor to deepika padukone Actresses Who busy post marriage and rule bollywood
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे पहले बात करते हैं सुपर स्टाइलिश करीना कपूर की। करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की। शादी के बाद करीना 'सिंघम', 'बजरंगी भाईजान', 'की एंड का', 'अंग्रेजी मीडियम' और 'गुड न्यूज' सहित अन्य फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा करीना कई बड़े उत्पादों की ब्रांड एंबेसडर हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की महंगी अभिनेत्रियों में होती है।

kareena kapoor to deepika padukone Actresses Who busy post marriage and rule bollywood
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा फिल्म 'संजू', 'परी', 'सुई धागा' और 'जीरो' में दिख चुकी हैं। फिल्मों के अलावा अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट पर ध्यान दे रही हैं। लॉकडाउन के दौरान अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज 'पाताल लोक' और फिल्म 'बुलबुल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं। जिन्हें दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor to deepika padukone Actresses Who busy post marriage and rule bollywood
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोबल सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन गायक और अभिनेता निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी। शादी के बाद प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं। कुछ समय पहले उन्होंने राजकुमार राव के साथ एक प्रोजेक्ट शूट किया। चर्चा है कि हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की कुछ फिल्मों को लेकर बात चल रही है। 

विज्ञापन
kareena kapoor to deepika padukone Actresses Who busy post marriage and rule bollywood
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका पादुकोण लगातार व्यस्त हैं। शादी के बाद दीपिका की फिल्म 'छपाक' रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनके पास शकुन बत्रा की एक फिल्म है। रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' बनकर तैयार है। दीपिका अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले द्रौपदी की जिंदगी पर फिल्म बनाने में जुटी हैं। लॉकडाउन के दौरान ही दीपिका ने प्रभास के साथ एक फिल्म का भी एलान किया।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed