अगस्त 2017 में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकुला की विशेष अदालत ने रेप के मामले में दोषी करार दिया था। गुरमीत को बलात्कार के दो मामलों में 10-10 साल की सजा भी सुनाई गई थी। 15 अगस्त को गुरमीत का जन्मदिन होता है। लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र रहे गुरमीत ने फिल्में भी बनाईं। इनमें खुद ही डायरेक्टर बना और खुद ही हीरो का किरदार भी निभाया। गुरमीत की सबसे पहली फिल्म थी 'मैंसेजर ऑफ गॉड'। जिसके जरिए राम रहीम ने छोटे पर्दे की अभिनेत्री जयश्री सोनी को भी बॉलीवुड में डेब्यू करवाया था।
जेल में है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, बॉलीवुड से भी रहा गहरा कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मैंसेजर ऑफ गॉड' गुरमीत और जीतु अरोड़ा निर्देशित एक्शन फिल्म थी, जो नशा आदि संबंधित मुद्दों पर आधारित थी। इस फिल्म में सात गाने थे और उन्हें 13 फरवरी 2015 को हिन्दी अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में जारी किया गया था। मैंसेजर ऑफ गॉड मूवी में गुरमीत, डेनियल कालेब, फ्लोरा सैनी, जयश्री सोनी, ऑलेग्जैन्ड्रा सेमेन, जय सिंह राजपूत ने रोल किया था। कई विवादों और धारा 144 के बीच आखिरकार फिल्म 'MSG- द मैसेंजर ऑफ गॉड' रिलीज हुई थी। कहा जाता था कि यह फिल्म डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह 'इंसा' की असल कहानी को ही बयां करती है।
फिल्म से राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली जयश्री सोनी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जयश्री ने साल 2008 में सुनयना टीवी सीरियल से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद 'कभी ऐसा सोचा ना था' और फिर 'अग्निपरीक्षा जीवन की-गंगा' और 'रिश्तों के भंवर में उलझी नियति', 'अदालत', 'फियर फाइल्स', 'सावधान इंडिया' और कई अन्य टीवी धारावाहिकों में बतौर एक्ट्रेस काम किया। लेकिन इसी बीच साल 2015 में जयश्री सोनी को बॉलीवुड फिल्म में ब्रेक मिला और छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर यह शुरुआत थी गुरमीत राम रहीम की पहली फिल्म 'एमएसजी: मैसेंजर ऑफ गॉड' से। जिसमें राम रहीम ने जयश्री सोनी को फिल्म में जलवा दिखाने का चांस दिया। जयश्री की यह पहली फिल्म थी।
फिल्म 'मैंसेजर ऑफ गॉड' में बताया गया कि गुरमीत रोजमर्रा में क्या काम करते हैं, उसके विचार क्या हैं और बुरे लोगों से निपटने का उसका तरीका क्या है। फिल्म में उसकी जिंदगी से जुड़े तमाम विवादों और आरोपों का भी जिक्र किया गया है। फिल्म मैंसेजर गुरमीत राम रहीम की बायोपिक जैसी है। लेकिन युवाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म में एक्शन, इमोशन, कॉमेडी और म्यूजिक का तड़का भी लगाया गया।
गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम इस समय साध्वी यौन शोषण और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में सुनरिया जेल में बंद है। गुरमीत ने मैसेंजर ऑफ गॉड के अलावा भी कई फिल्में बनाई हैं। इन फिल्मों में गुरमीत खुद ही अभिनय भी करते थे, फिल्म का निर्देशन भी करते थे, गाने भी वही गाता व लिखा करता था। साल 2015 में आई फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड के बाद गुरमीत ने इस फिल्म का सीक्वल मैंसेंजर ऑफ गॉड 2 भी बनाया। तो वहीं साल 2016 में मैसेंजर ऑफ गॉड: द वॉरियर लॉयन हार्ट फिल्म बनाई। वहीं साल 2017 में हिंद का नापाक को जवाब और जट्टू इंजीनियर जैसी फिल्में भी बनाई।
पढ़ें: नेपाल के पूर्व पीएम के परिवार से है मनीषा कोइराला का संबंध, कैंसर को भी दे चुकी हैं मात