फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG! 'नरगिस' को खोजने के लिए अजय और सोनू से विद्युत ने मांगी मदद, देखिए क्या मिला जवाब

Fri, 14 Aug 2020 05:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 14 Aug 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Vidyut Jamwal Ask Ajay Devgn and Sonu Sood To Find Nargis From Khuda Haafiz
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर  शुक्रवार को जो बात ट्रेंडिंग रही। वह है नरगिस की खोज, हैशटैग #FindNargis । शुरुआत एक्शन अभिनेता विद्युत जामवाल ने की और धीरे-धीरे करके हिंदी सिनेमा के कई जाने-माने सितारे इस ट्रेंडिंग टॉपिक से जुड़ते चले गए।

Vidyut Jamwal Ask Ajay Devgn and Sonu Sood To Find Nargis From Khuda Haafiz
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे पहले विद्युत जामवाल ने अपने अकाउंट से ट्विटर पर लिखा, 'मुझे मेरी नरगिस वापस चाहिए और अब तक उसका कोई पता नहीं है। सोनू सूद, सुना है बिछड़े हुए लोगों को आप मिला रहे हैं। क्या मेरी भी मदद करेंगे?' यहीं से शुरू हुई इस विषय की शुरुआत।
 

Vidyut Jamwal Ask Ajay Devgn and Sonu Sood To Find Nargis From Khuda Haafiz
सोनू सूद - फोटो : Social Media

विद्युत के इस ट्वीट का जवाब सोनू ने भी उसी अंदाज में दिया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, 'मेरे भाई विद्युत जामवाल, इसके लिए तो नोमान जाना पड़ेगा। और यह काम तो सिर्फ तुम ही कर सकते हो। वैसे हमारे ट्विटर के लोग, क्या आप हमारी मदद करोगे? नरगिस को ढूंढने में?'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidyut Jamwal Ask Ajay Devgn and Sonu Sood To Find Nargis From Khuda Haafiz
अजय देवगन - फोटो : Social Media

विद्युत ने एक ट्वीट अलग से सोनू सूद के लिए किया। ऐसा ही कुछ अलग से एक ट्वीट विद्युत ने अभिनेता अजय देवगन के लिए भी किया। अजय के लिए विद्युत ने लिखा, 'बाजीराव सिंघम अजय देवगन ने हर वक्त सही का साथ दिया है। क्या मेरा साथ भी देंगे नरगिस को ढूंढने में?' इसी अंदाज में अजय ने भी इस पोस्ट का उत्तर देते हुए लिखा, 'जो कानून तोड़ेगा, मैं उसकी हड्डियां तोडूंगा। लेकिन, इस बार हड्डियां तोड़ने की बारी तेरी है विद्युत जामवाल। जा, दिखा दे दम। खुदा हाफिज।'
 

विज्ञापन
Vidyut Jamwal Ask Ajay Devgn and Sonu Sood To Find Nargis From Khuda Haafiz
Vidyut Jamwal - फोटो : amar ujala mumbai

दरअसल, विद्युत जामवाल की ओटीटी पर शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म है 'खुदा हाफिज'। फारुक कबीर के निर्देशन में बनी यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें विद्युत जामवाल, शिवालिका ओबेरॉय, आहना कुमरा, शिव पंडित और अनु कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नरगिस नाम शिवालिका ओबेरॉय का है जो कहीं खो जाती है। और विद्युत जामवाल का किरदार समीर चौधरी उसे खोजने की कोशिश करता है।

पढ़ें: AbhayOnZEE5: अभय प्रताप की दमदार क्राइम थ्रिलर में हुई वापसी, यूपी की ताजा घटनाओं की दिखी झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed