फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देर रात स्टूडियो से गुपचुप निकलती नजर आईं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी, क्या है माजरा ?

Thu, 02 Mar 2017 04:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Thu, 02 Mar 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
Sridevi Boney Kapoor's daughter Jhanvi spotted at mehboob studio, secretly shooting for debut ?
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
जहां सभी लोग श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं हाल ही में जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनसे लग रहा है कि जाह्नवी ने गुपचुप तरीके से अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है।

चोरी-छिपे किस फिल्म की शूटिंग कर रही है श्रीदेवी की बेटी, तस्वीरें खोल रहीं राज

Sridevi Boney Kapoor's daughter Jhanvi spotted at mehboob studio, secretly shooting for debut ?
दरअसल बुधवार रात को जाह्नवी कपूर को मुंबई के महबूब स्टूडियो से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान जाह्नवी के साथ उनके पिता बोनी कपूर भी थे, जो जाह्नवी का शूट खत्म होने तक वहां रुके।

बता दें कि बोनी कपूर ने ही इस बात पर मुहर लगाई थी कि उनकी बेटी जाह्नवी जल्दी ही डेब्यू करने वाली है और इसके लिए वो क्लास भी ले रही हैं। उन्होंने ये तक कहा था कि करण जौहर उनकी बेटी को लॉन्च करेंगे। लेकिन दिलचस्प बात है कि करण जौहर अभी सैफ और करीना की बेटी सारा को लॉन्च करने में लगे हैं।

चोरी-छिपे किस फिल्म की शूटिंग कर रही है श्रीदेवी की बेटी, तस्वीरें खोल रहीं राज

Sridevi Boney Kapoor's daughter Jhanvi spotted at mehboob studio, secretly shooting for debut ?
अब जाह्नवी महबूब स्टूडियो में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहीं थीं या फिर लुक टेस्ट देने गईं थीं ये तो पता नहीं लेकिन इतना जरूर है कि वो अपने जोरदार डेब्यू की तैयारी में लगी हुई हैं। डेब्यू के लिए ना सिर्फ जाह्नवी ने ग्रूमिंग क्लास ली बल्कि एक्टिंग के गुर भी सीखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी-छिपे किस फिल्म की शूटिंग कर रही है श्रीदेवी की बेटी, तस्वीरें खोल रहीं राज

Sridevi Boney Kapoor's daughter Jhanvi spotted at mehboob studio, secretly shooting for debut ?
बता दें कि डेब्यू से पहले ही जाह्नवी खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वो हमेशा एक्टिव रहती हैं जिसकी वजह से उनकी निजी जिंदगी भी किसी से छिपी नहीं है। जाह्नवी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
विज्ञापन

चोरी-छिपे किस फिल्म की शूटिंग कर रही है श्रीदेवी की बेटी, तस्वीरें खोल रहीं राज

Sridevi Boney Kapoor's daughter Jhanvi spotted at mehboob studio, secretly shooting for debut ?
फैशन के मामले में तो वो पहले ही दूसरे स्टार किड्स को मात दे ही रही हैं लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि डेब्यू फिल्म में वो क्या कमाल दिखाती है ? लेकिन उससे पहले ये भी जानना जरूरी है कि जाह्नवी आखिर किस फिल्म के जरिए डेब्यू कर रही हैं ?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed