{"_id":"5b28bc2b4f1c1bf96e8b8ef1","slug":"sridevi-daughter-janhvi-kapoor-and-ishaan-khattar-film-dhadak-title-track-out-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' के टाइटल ट्रैक की रिलीजिंग डेट तय, 'सैराट' को देगा टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' के टाइटल ट्रैक की रिलीजिंग डेट तय, 'सैराट' को देगा टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Dhadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों साल 2016 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फैंस ने इसे काफी पसंद भी किया है। फिल्म 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं।
Dhadak
फिल्म के ट्रेलर में आपने दो गानों की कुछ झलक देखी होगी। पहला गाना फिल्म का टाइटल ट्रैक है और दूसरा गाना धमाकेदार ‘झिगांट’। फिल्म के टाइटल ट्रैक को कल रिलीज किया जाना है और गाने के मोशन पोस्टर को जाह्नवी और ईशान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
Dhadak
गाने के बोल हैं जो मेरी मंजिलों को जाती है... तेरे नाम की कोई सड़क है ना.. जो मेरे दिल को दिल बनाती है.. तेरे नाम की कोई धड़क है ना। गाने के लिरिक्स सुनकर तो यही लगता है कि ये गाना फिल्म की जान है। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhadak
बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर, ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।