फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की मौत का केस हुआ बंद, सभी प्रक्रिया पूरी, थोड़ी देर में परिवार को मिलेगा शव

Tue, 27 Feb 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
sridevi death suspense and family wait for just one formality
sridevi

श्रीदेवी की मौत का केस बंद हो गया है। सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। थोड़ी देर में परिवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सौंप दिया जाएगा। सोमवार को डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया था लेकिन आज इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार होनी बाकी थी। पुलिस की टीम ने बड़ी ही बारीकी से केस की जांच की है। 

sridevi death suspense and family wait for just one formality
sridevi

सूत्रों की मानें तो कपूर से अब तक 3 बार पूछताछ की जा चुकी थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई है । हालांकि अभी तक उनके परिवार को शव नहीं सौंपा गया है। वहीं श्रीदेवी के सौतेले बेटे एक्टर अर्जुन कपूर पापा बोनी कपूर की मदद करने के लिए दुबई रवाना हो चुके हैं।

sridevi death suspense and family wait for just one formality
sridevi death

 श्रीदेवी की मौत के पीछे कोई साजिश है या नहीं ये तो अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन अफसर पूरी तरह से संतुष्ट भी नहीं हैं। पुलिस अफसरों के साथ एक मेडिकल टीम भी लगातार काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi death suspense and family wait for just one formality
sridevi death

स्थानीय अखबार खलीज टाइम्स के एक रिपोर्टर के मुताबिक इस केस को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है बल्कि दुबई के आम कानून के तहत सारी प्रकिया पूरी हो रही है। अफसरों का कहना है कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पार्थिव शरीर को परिवार के हवाले किया जा सके। इस मामले में भारत सरकार से पूरा सहयोग किया जा रहा है। 4 घंटे के अंदर ही श्रीदेवी का शव पूरी प्रक्रिया समाप्त कर परिवार को सौंप दिया जाएगा और रात तक सभी मुंबई वापिस लौट आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed