{"_id":"5a94de734f1c1bb3208bb809","slug":"sridevi-postmortem-report-and-more-truths-reveals-the-death-cause","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नया चौंकाने वाला खुलासा, शराब के साथ इस चीज का भी था असर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नया चौंकाने वाला खुलासा, शराब के साथ इस चीज का भी था असर
Tue, 27 Feb 2018 01:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sridevi death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुबई के होटल में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के मामले में अब एक और नया मोड़ आ गया है। दुबई पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि भारतीय एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत उनके होटल के कमरे में बाथटब में बेहोश होने के बाद डूबने से हुई है। यह भी खुलासा हुआ है कि मौत होने से पहले श्रीदेवी ने काफी नशा कर रखा था। इस खुलासे के कारण ही उनके शव को भारत वापस लाने में देरी हो रही है। दुबई पुलिस की फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 54 वर्षीय एक्ट्रेस की मौत अपने होटल के बाथरूम में अचानक चक्कर आने के बाद बाथटब में गिरने से डूबकर हुई थी।
2 of 4
श्रीदेवी
श्रीदेवी की मौत के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि उनके खून में शराब के अवशेष भी मिले हैं। साथ ही मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि खून में शराब के अवशेषों की मात्रा ऊंचे स्तर पर पाई गई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट की तस्वीर को साझा करते हुए गल्फ न्यूज ने कहा है कि श्रीदेवी के खून में शराब के अवशेष पाए गए हैं। साथ ही रिपोर्ट में उनका संतुलन खोने, बाथटब में गिरने और डूबने की बात भी कही गई है। सिर्फ इतना ही नहीं सूत्रों की मानें तो वह शादी समारोह के बाद से तनाव से गुजर रही थीं। तो फिर क्या ज्यादा तनाव होने से ही वह परेशान थीं और उन्होंने नशा कर रखा था। शराब के साथ स्ट्रेस होने के कारण ही वह बाथटब में डूब गई थीं।
3 of 4
Sridevi
खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक उनके शव को जल्द ही अल मुहैसना संलेपन केंद्र भेजा जाएगा और उसके बाद मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा। दुबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया गया कि दुबई पुलिस ने मामला 'दुबई लोक अभियोजक' यानि की दुबई के सरकारी वकील के हवाले कर दिया है, जो इस तरह के मामलों में अपनाई जाने वाली नियमित कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्रीदेवी
दुबई सरकार के मीडिया अधिकारी ने ट्विटर पर लिखा- 'पोस्टमार्टम विश्लेषण होने के बाद दुबई पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि भारतीय एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत उनके होटल के कमरे में बाथटब में बेहोश होने के बाद डूबने से हुई है। पुलिस घटना की कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि असल में क्या हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे शव को वापस भेजने और अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।