{"_id":"5a5472b44f1c1b0d788b7a74","slug":"sridevi-s-film-mom-to-be-screened-in-armenia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब इस देश में देखेंगे लोग, एक मां दरिंदों से कैसे लेंगी 'बेटी' से हुए रेप का बदला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब इस देश में देखेंगे लोग, एक मां दरिंदों से कैसे लेंगी 'बेटी' से हुए रेप का बदला
Tue, 09 Jan 2018 04:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मॉम' स्टार श्रीदेवी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही अर्मेनिया की राजधानी येरेवन में एक वार्षिक भारतीय फिल्म महोत्सव आयोजित होने वाला है। इस फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' भी दिखाई जाएगी।
श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' को रवि उदयावर ने निर्देशित किया है। बता दें कि इस फिल्म में एक मां अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ हुए अपराध का बदला लेती हुई दिखाई गई है। दरअसल अमेर्निया में स्थित भारतीय दूतावास भारतीय फिल्मों के वार्षिक महोत्सव का आयोजन करता है और इस दौरान अर्मेनिया में उस साल की सबसे लोकप्रिय पुरस्कार विजेता भारतीय फिल्में दिखाई जाती हैं।
3 of 4
अर्मेनिया की राजधानी येरेवन में ये फिल्म भारतीय गणतंत्र दिवस की संध्या पर प्रदर्शित की जाएगी। इस साल दूतावास को सौंपी गई भारतीय फिल्मों की लिस्ट में 'मॉम' के साथ 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' और 'हिंदी मीडियम' को महोत्सव में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया। यह फिल्म ब्रिटेन, अमेरिका, रूस, पोलैंड, चेक गणराज्य, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर में भी रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस मौके पर श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा, "हम इससे काफी गौरवांवित है कि कैसे यह फिल्म रूस और अब अर्मेनिया समेत पूरी दुनिया के लोगों के साथ जुड़ रही है। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी ऐसी है कि विश्व में हर कोई खुद को फिल्म की कहानी से जुड़ा हुआ महसूस करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।