एसएस राजामौली भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिसे साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक के लोग जानते हैं। अपनी शानदार फिल्मों के दम पर उन्होंने लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है। राजामौली का जन्म साल 1973 में कर्नाटक के रायचूर में हुआ था। बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरुआत करने वाले राजामौली ने अब तक के अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि बाहुबली से पहले उनका करियर कैसा रहा...
SS Rajamouli: 'बाहुबली' से पहले एसएस राजमौली की फिल्मों का कैसा रहा हाल? जानकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म बाहुबली से राजामौली को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहचान मिली। फिल्म के दोनों ही पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। बाहुबली के दूसरे भाग ने तो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।...लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों ही फिल्मों से पहले भी राजमौली ने एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आसान भाषा में कहें तो राजामौली ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी एक भी फिल्म आज तक फ्लॉप साबित नहीं हुई है।
Bollywood Actors Comeback: पर्दे पर लंबे ब्रेक के बाद आए ये सितारे, नहीं चला पाए कोई जादू
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। साल 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। दो साल बाद उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ मिलकर सिम्हाद्री बनाई जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद वह 'साई' के साथ दोबारा लौटे और अपने हिट फिल्मों का सिलसिला जारी रखा। साई के बाद छत्रपति, विक्रमर्कुडु, यामाडोंगा, मगधीरा और मर्यादा रमन्ना जैसी बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर राजामौली तेलुगू सिनेमा में छा गए।
Amitabh Bachchan: असल जिंदगी में भी फाइटर हैं अमिताभ बच्चन, इन गंभीर बीमारियों से लड़कर भी हमेशा किया काम
उनकी हिट फिल्मों की भूख यही खत्म नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने ईगा फिल्म बनाई जो सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म को साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी काफी पसंद किया गया था। हिंदी में इसे मक्खी के नाम से जाना जाता है। ईगा के बाद राजामौली बाहुबली, बाहुबली 2 और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। उनका अगला प्रोजेक्ट महेश बाबू के साथ है। यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी।
Amitabh Bachchan: 22 साल पहले मैडम तुसाद में लगा था बिग बी का मोम का पुतला, आज भी बढ़ा रहे म्यूजियम की सुंदरता