फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब टीवी पर आएगी आरआरआर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे यह फिल्म

Thu, 22 Sep 2022 12:04 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 22 Sep 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
ss rajamouli directed and ram charan jr ntr starrer film rrr world tv premiere on zee tv september 25
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' साल 2022 की बड़ी फिल्मों में से एक साबित हुई। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और अब यह फिल्म टीवी पर अपना तहलका मचाने के लिए तैयार है। जी हां, 24 मार्च को सिनेमाघरों में आई यह फिल्म अब टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

ss rajamouli directed and ram charan jr ntr starrer film rrr world tv premiere on zee tv september 25
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक, 'आरआरआर' 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे जी टीवी पर टेलीकास्ट होगी। औपनिवेशिक भारत पर आधारित इस फिल्म में एक काल्पनिक कहानी दिखाई गई है, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा, आलिया भट्ट और अजय देवगन ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के जरिए आलिया और अजय ने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। अजय देवगन का कैमियो था। वहीं, आलिया को भी कुछ वक्त के लिए फिल्म में स्क्रीन स्पेस मिला था।  

ss rajamouli directed and ram charan jr ntr starrer film rrr world tv premiere on zee tv september 25
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

धमाकेदार रहा कलेक्शन
एस एस राजामौली ने निर्देशन में यह फिल्म 550 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी और इस फिल्म का कलेक्शन बजट से डबल रहा है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 903 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, दुनिया भर में इस फिल्म ने लगभग 1100 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ आरआरआर साल 2022 में भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'केजीएफ चैप्टर 2' है, जिसका कुल कलेक्शन 1200 करोड़ से भी ज्यादा का है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
ss rajamouli directed and ram charan jr ntr starrer film rrr world tv premiere on zee tv september 25
केजीएफ 2 और आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर आ चुकी है केजीएफ चैप्टर 2
'आरआरआर' से पहले फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हो चुका है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने वाली यह फिल्म अब छोटे पर्दे पर आ चुकी है। 'केजीएफ: चैप्टर 2' का सोनी मैक्स पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हुआ है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जिसका प्रीमियर 18 सितंबर को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed