{"_id":"62f94131d231d64ccc3b72d3","slug":"ss-rajamouli-film-rrr-nomination-for-oscar-2023-and-jr-ntr-will-get-best-actor-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR: ऑस्कर जीत सकती है आरआरआर, जूनियर एनटीआर को मिल सकता है बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RRR: ऑस्कर जीत सकती है आरआरआर, जूनियर एनटीआर को मिल सकता है बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर फिल्म 'आरआरआर' अभी तक सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी और टेलिविजन तक खूब पसंद किया गया है। रिलीज होने के बाद फिल्म ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म को विदेशों में भी खूब पसंद किया गया है। अब खबर आ रही है कि ये फिल्म अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार जीत सकती है।
Trending Videos
2 of 4
आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर ऑस्कर अवॉर्ड जीत सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्कर 2023 को लेकर सबसे पॉपुलर इंडीवायर ने भारत से एस एस राजामौली की फिल्म का भी जिक्र किया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राजामौली के अलावा आलिया भट्ट, अजय देवगन भी अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आरआरआर कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि जूनियर एनटीआर को भी बेस्ट अभिनेता का ऑस्कर अवॉर्ड मिल सकता है। जूनियर एनटीआर के फैंस इस बात से काफी खुश हैं। बता दें कि आरआरआर को बहुत से विदेशी डायरेक्टरों ने भी पसंद किया है। ऐसे में फिल्म के ऑस्कर जीतने की उम्मीद बढ़ जाती है।
4 of 4
आरआरआर कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2017 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के बाद आरआरआर एसएस राजामौली की ये पहली फिल्म थी, जिसने इतनी बड़ी सफलता हासिल की। फिल्म दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में एक साथ रिलीज की गई थी। महामारी और लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट को कई बार आगे भी बढ़ाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।