Ram Setu: अक्षय कुमार की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर मांगा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब खबर है कि अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माताओं की ओर से स्वामी के एडवोकेट सत्य सभरवाल के पास जवाब भेज दिया गया है। हालांकि स्वामी इस जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। इस बात की जानकारी बीजेपी नेता ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। उन्होंने लिखा, 'अक्षय कुमार और उनके प्रोड्यूसर्स ने नोटिस दिए जाने के बाद एडवोकेट सत्य सभरवाल को अपना जवाब भेज दिया है। उनकी ओर से दिया गया जवाब अस्पष्ट है। इसलिए एक विशिष्ट उत्तर के लिए प्रतियुत्तर भेजा जा रहा है। अगर इस पर जल्द जवाब नहीं आता है तो कोर्ट में मुकदमा दायर किया जाएगा।'
Legal Notice to Actor Akshay Kumar & his Producer Company [of Ram Setu] has been replied and sent to Adv Satya Sabharwal. Reply is vague & evasive hence Satya is sending a rejoinder asking for a specific reply. If no such reply soon, then Suit for damages will be filed in Court.
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब स्वामी ने अक्षय कुमार पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा है। इससे पहले उन्होंने 29 जुलाई को अभिनेता पर तीखे हमले करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'अगर अभिनेता अक्षय कुमार एक विदेशी नागरिक हैं तो हम उन्हें गिरफ्तार कर उनके देश पहुंचाने के लिए कह सकते हैं।' एक और ट्वीट में उन्होंने अभिनेता के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी।
उन्होंने कहा था कि मैं अक्षय कुमार और उनकी कंपनी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस करने जा रहा हूं। उन्होंने रामसेतु को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की है जो इसकी छवि को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने आगे बताया था कि उनके वकील सभरवाल केस का ड्राफ्ट तैयार कर चुके हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की रामसेतु उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आएंगी।